दो पेट्रोल पंपों पर मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार:गोरखपुर में पंप पर भिड़ा BSF जवान, शांति भंग का चालान कटा

दो पेट्रोल पंपों पर मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार:गोरखपुर में पंप पर भिड़ा BSF जवान, शांति भंग का चालान कटा

गोरखपुर में सोमवार को दो अलग-अलग पेट्रोल पंपों पर मारपीट करने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनमें पहली घटना शाहपुर इलाके में बंद हो चुके पेट्रोल पंप को जबरदस्ती खुलवाने को लेकर बीएसएफ जवान और पंप कर्मचारियों के बीच हुई। जबकि दूसरी घटना गोरखनाथ इलाके में हुई। जिसमें सीएनजी पंप पर गाड़ी आगे पीछे करने के विवाद में जबरदस्त मारपीट हुआ। दोनों मामले में आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जबकि घटना में शामिल BSF जवान का शांति भंग का चालान कर दिया गया है। केस-1 बंद पड़े पम्प को खुलवाने के लिए हुआ विवाद गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल अयोध्या प्रसाद निवासी लालचंद भारती बीएसएफ में जवान हैं। सोमवार की रात करीब दस बजे वह शाहपुर के एक पंप पर तेल भरवाने गए थे। पेट्रोल पंप बंद हो चुका था, लेकिन कर्मचारियों को बुलाकर खोलने का दबाव बनाने लगे। बांधी गई रस्सी को खोलकर पंप पर जाने लगे, जिसे लेकर कर्मचारियों से विवाद हो गया। दोनों पक्षों में गाली- गलौज होने लगा और बात इतनी बढ़ गई कि पंप कर्मियों और BSF जवान में जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि BSF जवान का शांतिभंग चालान कर दिया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुलरिहा बाजार निवासी अमित मद्धेशिया और पादरीबाजार निवासी सतीश साहनी के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों को जेल में भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुटी है। केस-2 गाड़ी आगे-पीछे करने के दौरान विवाद हुआ
वहीं, दूसरी घटना गोरखनाथ इलाके में सामने आई। गोरखनाथ थाना क्षेत्र के आजाद नगर निवासी रवि कुमार शर्मा राजेंद्रनगर के पास सीएनजी पंप पर गए थे। वहां पर सीएनजी भरवाने के दौरान गाड़ी आगे-पीछे करने के दौरान विवाद हुआ। जिसमें दो युवकों का बहस मारपीट में बदल गया। वहां पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर मामले की जानकारी पुलिस को दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। गोरखनाथ पुलिस ने केस दर्ज कर इस मामले में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में की पहचान गोरखपुर के राजेंद्रनगर निवासी कुंज विहारी उर्फ पंकज सिंह और गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के जफरपुरा युसुफपुर निवासी राहुल यादव को राहुल यादव के रूप में हुई है।
जानकारी देते हुए गोरखनाथ सीओ रवि सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों ही मामले में FIR दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *