शहर में गर्मी के मौसम में पेयजल संबंधी शिकायतें बढ़ने लगी है। जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन पर पेयजल संबंधी बढ़ती शिकायतों और शहरभर में राजनैतिक दलों द्वारा आए दिन प्रदर्शन को देखते हुए नगर निगम ने अब कंट्रोल रूम बनाने का निर्णय लिया है। इसके तहत मंगलवार से पेयजल संबंधी समस्या के जल्द समाधान के लिए मोती महल स्थित स्मार्ट सिटी एंड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन में कंट्रोल रूम स्थापित किया है। लोग इस कंट्रोल रूम में सुबह 8 से रात 10 बजे तक टेलीफोन नंबर 0751-2646606 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। अधीक्षण यंत्री एसएल बाथम ने बताया कि कंट्रोल रूम में जल आपूर्ति में बाधा, कम दबाव, अनियमित वितरण जैसी समस्या बता सकते हैं।


