सुपौल जिले के जदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कुपारी मोड़ के समीप मंगलवार शाम करीब 8 बजे एक बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जदिया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए त्रिवेणीगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया। त्रिवेणीगंज रेफरल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. बीएन पासवान ने बताया कि युवक की हालत गंभीर थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए एम्बुलेंस से मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक घायल युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। जदिया थाना अध्यक्ष नंद किशोर नंदन ने बताया कि घायल युवक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए युवक का फोटो आसपास के विभिन्न थानों में भेजा गया है, ताकि उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके। सुपौल जिले के जदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कुपारी मोड़ के समीप मंगलवार शाम करीब 8 बजे एक बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जदिया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए त्रिवेणीगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया। त्रिवेणीगंज रेफरल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. बीएन पासवान ने बताया कि युवक की हालत गंभीर थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए एम्बुलेंस से मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक घायल युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। जदिया थाना अध्यक्ष नंद किशोर नंदन ने बताया कि घायल युवक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए युवक का फोटो आसपास के विभिन्न थानों में भेजा गया है, ताकि उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।


