फारबिसगंज में रेड लाइट एरिया में पुलिस की दबिश:दो नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, एक महिला गिरफ्तार

फारबिसगंज में रेड लाइट एरिया में पुलिस की दबिश:दो नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, एक महिला गिरफ्तार

फारबिसगंज पुलिस ने मानव तस्करी और देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रेड लाइट एरिया से दो नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया है। इस मामले में एक महिला को हिरासत में लिया गया है, जिस पर देह व्यापार का धंधा करवाने का आरोप है। पुलिस ने यह कार्रवाई रूटीन जांच और गुप्त सूचना के आधार पर की। छापेमारी के दौरान मौके से कुल तीन महिलाओं को सुरक्षित निकाला गया, जिनमें से दो नाबालिग बताई जा रही हैं। कार्रवाई के दौरान एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। डीएसपी राजकिशोर कुमार ने बताया कि पुलिस लगातार संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। रूटीन जांच के दौरान टीम को सूचना मिली, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए लड़कियों को रेस्क्यू किया गया। फारबिसगंज थाना प्रभारी मनोज कुमार ने पुष्टि की कि रेस्क्यू की गई दोनों लड़कियां नाबालिग हैं। उन्होंने बताया कि हिरासत में ली गई महिला से पूछताछ जारी है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस धंधे में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस द्वारा रेस्क्यू की गई लड़कियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत संरक्षण में भेजने की तैयारी की जा रही है। इलाके में पुलिस की इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया है। फारबिसगंज पुलिस ने मानव तस्करी और देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रेड लाइट एरिया से दो नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया है। इस मामले में एक महिला को हिरासत में लिया गया है, जिस पर देह व्यापार का धंधा करवाने का आरोप है। पुलिस ने यह कार्रवाई रूटीन जांच और गुप्त सूचना के आधार पर की। छापेमारी के दौरान मौके से कुल तीन महिलाओं को सुरक्षित निकाला गया, जिनमें से दो नाबालिग बताई जा रही हैं। कार्रवाई के दौरान एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। डीएसपी राजकिशोर कुमार ने बताया कि पुलिस लगातार संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। रूटीन जांच के दौरान टीम को सूचना मिली, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए लड़कियों को रेस्क्यू किया गया। फारबिसगंज थाना प्रभारी मनोज कुमार ने पुष्टि की कि रेस्क्यू की गई दोनों लड़कियां नाबालिग हैं। उन्होंने बताया कि हिरासत में ली गई महिला से पूछताछ जारी है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस धंधे में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस द्वारा रेस्क्यू की गई लड़कियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत संरक्षण में भेजने की तैयारी की जा रही है। इलाके में पुलिस की इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *