French Open 2026: World No. 1 Aryna Sabalenka का तूफानी आगाज, पहले दौर में प्रतिद्वंद्वी को रौंदा।

French Open 2026: World No. 1 Aryna Sabalenka का तूफानी आगाज, पहले दौर में प्रतिद्वंद्वी को रौंदा।

फ्रेंच ओपन 2026 में विश्व नंबर एक आर्यना सबालेंका ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की हैं। मंगलवार को खेले गए महिला एकल के पहले दौर के मुकाबले में बेलारूस की स्टार खिलाड़ी ने स्पेन की जेसिका बौजास मानेइरो को सीधे सेटों में हराकर अगले दौर में जगह बना ली है।पेरिस के फिलिप शात्रिये कोर्ट पर खेले गए इस मुकाबले में आर्यना सबालेंका शुरुआत से ही आक्रामक नजर आईं। बता दें कि उन्होंने मैच की शुरुआत लगातार चार गेम जीतकर की और शुरुआती बढ़त बना ली थीं। हालांकि इसके बाद उनके खेल में कुछ गलतियां देखने को मिलीं, जिसका फायदा उठाकर जेसिका बौजास मानेइरो ने वापसी की कोशिश की हैं।मौजूद जानकारी के अनुसार स्पेन की खिलाड़ी ने लगातार दो बार सर्विस ब्रेक हासिल कर स्कोर को बराबरी के करीब पहुंचा दिया था और 5-5 करने के लिए सर्विस भी कर रही थीं। लेकिन इसी दौरान एक डबल फॉल्ट ने उनका खेल बिगाड़ दिया और पहला सेट आर्यना सबालेंका के नाम चला गया है।पहला सेट जीतने के बाद सबालेंका ने दूसरे सेट में और भी तेज खेल दिखाया। उन्होंने लगातार पांच गेम जीतकर मुकाबले पर पूरी तरह पकड़ बना ली थीं। हालांकि जेसिका बौजास मानेइरो ने कुछ देर संघर्ष जारी रखा और दो गेम अपने नाम किए, लेकिन वह मैच में वापसी नहीं कर सकीं है।गौरतलब है कि पिछले साल फ्रेंच ओपन के फाइनल तक पहुंचने वाली आर्यना सबालेंका इस बार खिताब की सबसे बड़ी दावेदारों में शामिल मानी जा रही हैं। क्ले कोर्ट पर उनका आत्मविश्वास लगातार मजबूत होता दिखाई दे रहा है।मैच के बाद आर्यना सबालेंका ने कहा कि अब उन्हें नेट के पास जाकर अंक हासिल करना काफी पसंद आने लगा हैं। उन्होंने कहा कि अपने खेल के इस हिस्से में सुधार करके उन्हें काफी खुशी मिल रही हैं। बता दें कि पिछले कुछ वर्षों में सबालेंका ने अपने आक्रामक खेल के साथ-साथ तकनीकी संतुलन पर भी काफी काम किया है।टेनिस जानकारों का मानना है कि अगर सबालेंका इसी लय में खेलती रहीं, तो इस बार फ्रेंच ओपन में उन्हें रोकना बाकी खिलाड़ियों के लिए आसान नहीं होगा। विश्व नंबर एक खिलाड़ी होने के दबाव के बावजूद उन्होंने पहले ही मुकाबले में अपने इरादे साफ कर दिए हैं। 

फ्रेंच ओपन 2026 में विश्व नंबर एक आर्यना सबालेंका ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की हैं। मंगलवार को खेले गए महिला एकल के पहले दौर के मुकाबले में बेलारूस की स्टार खिलाड़ी ने स्पेन की जेसिका बौजास मानेइरो को सीधे सेटों में हराकर अगले दौर में जगह बना ली है।
पेरिस के फिलिप शात्रिये कोर्ट पर खेले गए इस मुकाबले में आर्यना सबालेंका शुरुआत से ही आक्रामक नजर आईं। बता दें कि उन्होंने मैच की शुरुआत लगातार चार गेम जीतकर की और शुरुआती बढ़त बना ली थीं। हालांकि इसके बाद उनके खेल में कुछ गलतियां देखने को मिलीं, जिसका फायदा उठाकर जेसिका बौजास मानेइरो ने वापसी की कोशिश की हैं।
मौजूद जानकारी के अनुसार स्पेन की खिलाड़ी ने लगातार दो बार सर्विस ब्रेक हासिल कर स्कोर को बराबरी के करीब पहुंचा दिया था और 5-5 करने के लिए सर्विस भी कर रही थीं। लेकिन इसी दौरान एक डबल फॉल्ट ने उनका खेल बिगाड़ दिया और पहला सेट आर्यना सबालेंका के नाम चला गया है।
पहला सेट जीतने के बाद सबालेंका ने दूसरे सेट में और भी तेज खेल दिखाया। उन्होंने लगातार पांच गेम जीतकर मुकाबले पर पूरी तरह पकड़ बना ली थीं। हालांकि जेसिका बौजास मानेइरो ने कुछ देर संघर्ष जारी रखा और दो गेम अपने नाम किए, लेकिन वह मैच में वापसी नहीं कर सकीं है।
गौरतलब है कि पिछले साल फ्रेंच ओपन के फाइनल तक पहुंचने वाली आर्यना सबालेंका इस बार खिताब की सबसे बड़ी दावेदारों में शामिल मानी जा रही हैं। क्ले कोर्ट पर उनका आत्मविश्वास लगातार मजबूत होता दिखाई दे रहा है।
मैच के बाद आर्यना सबालेंका ने कहा कि अब उन्हें नेट के पास जाकर अंक हासिल करना काफी पसंद आने लगा हैं। उन्होंने कहा कि अपने खेल के इस हिस्से में सुधार करके उन्हें काफी खुशी मिल रही हैं। बता दें कि पिछले कुछ वर्षों में सबालेंका ने अपने आक्रामक खेल के साथ-साथ तकनीकी संतुलन पर भी काफी काम किया है।
टेनिस जानकारों का मानना है कि अगर सबालेंका इसी लय में खेलती रहीं, तो इस बार फ्रेंच ओपन में उन्हें रोकना बाकी खिलाड़ियों के लिए आसान नहीं होगा। विश्व नंबर एक खिलाड़ी होने के दबाव के बावजूद उन्होंने पहले ही मुकाबले में अपने इरादे साफ कर दिए हैं।

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *