मधेपुरा में मक्का बेचकर लौट रहा ट्रैक्टर पलटा:19 साल के किसान की मौत, चालक गंभीर घायल, कोरचक्का पुल के पास हुआ हादसा

मधेपुरा में मक्का बेचकर लौट रहा ट्रैक्टर पलटा:19 साल के किसान की मौत, चालक गंभीर घायल, कोरचक्का पुल के पास हुआ हादसा

मधेपुरा के उदाकिशुनगंज-पुरैनी मुख्य मार्ग पर मंगलवार को हुए एक सड़क हादसे में एक युवा किसान की मौत हो गई। इस दुर्घटना में उसका सहयोगी गंभीर रूप से घायल हो गया। पूर्णिया जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र के बड़हरी स्टेट स्थित असमान टोला पड़ी पकड़िया निवासी शिवनारायण भगत के 19 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार की इस हादसे में जान चली गई। वह अपने सहयोगी हरवंश शर्मा (25) के साथ बिहारीगंज रैक प्वाइंट पर मक्का बेचकर ट्रैक्टर से घर लौट रहा था। हरवंश शर्मा कुरसंडी पंचायत के बथनाहा निवासी लालू शर्मा के पुत्र हैं। पुरैनी थाना क्षेत्र के नरदह पंचायत स्थित कोरचक्का पुल के समीप अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। नीतीश कुमार की मौके पर ही मौत
यह हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर के नीचे दबने से नीतीश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ट्रैक्टर चला रहे हरवंश शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल हरवंश शर्मा को इलाज के लिए पुरैनी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, मधेपुरा रेफर कर दिया। पुरैनी थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष कुंदन पासवान ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर पलटने से एक युवक की मौत हुई है, जबकि एक अन्य घायल है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मधेपुरा के उदाकिशुनगंज-पुरैनी मुख्य मार्ग पर मंगलवार को हुए एक सड़क हादसे में एक युवा किसान की मौत हो गई। इस दुर्घटना में उसका सहयोगी गंभीर रूप से घायल हो गया। पूर्णिया जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र के बड़हरी स्टेट स्थित असमान टोला पड़ी पकड़िया निवासी शिवनारायण भगत के 19 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार की इस हादसे में जान चली गई। वह अपने सहयोगी हरवंश शर्मा (25) के साथ बिहारीगंज रैक प्वाइंट पर मक्का बेचकर ट्रैक्टर से घर लौट रहा था। हरवंश शर्मा कुरसंडी पंचायत के बथनाहा निवासी लालू शर्मा के पुत्र हैं। पुरैनी थाना क्षेत्र के नरदह पंचायत स्थित कोरचक्का पुल के समीप अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। नीतीश कुमार की मौके पर ही मौत
यह हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर के नीचे दबने से नीतीश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ट्रैक्टर चला रहे हरवंश शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल हरवंश शर्मा को इलाज के लिए पुरैनी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, मधेपुरा रेफर कर दिया। पुरैनी थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष कुंदन पासवान ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर पलटने से एक युवक की मौत हुई है, जबकि एक अन्य घायल है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *