अपराधी की कोई जाति नहीं होती- अशोक चौधरी:मुजफ्फरपुर में तेजस्वी यादव पर बरसे मंत्री, कहा- अपने शासन काल को याद करें

अपराधी की कोई जाति नहीं होती- अशोक चौधरी:मुजफ्फरपुर में तेजस्वी यादव पर बरसे मंत्री, कहा- अपने शासन काल को याद करें

मुजफ्फरपुर पहुंचे बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री ने नेता प्रतिपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव अपराध की घटनाओं को जातीय नजरिए से देखने की कोशिश करते हैं, जबकि अपराधी की कोई जाति नहीं होती। अपराध करने वाला व्यक्ति केवल अपराधी होता है और उसका समाज या जाति से कोई लेना-देना नहीं होता। मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि बिहार की वर्तमान एनडीए सरकार अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने दावा किया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ स्पीडी ट्रायल के जरिए उन्हें जल्द सजा दिलाने का काम भी किया जा रहा है। “अपने शासनकाल को याद करें तेजस्वी” तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए मंत्री ने कहा कि उन्हें अपने माता-पिता के शासनकाल को याद करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि उस दौर में बिहार में अपहरण उद्योग चरम पर था और लोग भय के माहौल में जीने को मजबूर थे। उन्होंने कहा कि पहले जगह-जगह अपहरण को लेकर पंचायतें लगती थीं, लेकिन आज स्थिति बदल चुकी है और कानून व्यवस्था पहले से काफी बेहतर हुई है। कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक मंत्री अशोक चौधरी एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने मुजफ्फरपुर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मझौली में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात की। बैठक में उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की और कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने की अपील की। पीडीएस दुकानों को मिलेगा नया स्वरूप मीडिया से बातचीत में मंत्री ने जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) की दुकानों को मल्टीशॉप के रूप में विकसित करने की योजना की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि राज्य में लगभग 55 हजार पीडीएस दुकानदार जुड़े हुए हैं और सरकार उनके आर्थिक सशक्तिकरण के लिए नई व्यवस्था लागू करने जा रही है। उन्होंने कहा कि अब राशन दुकानों पर सिर्फ चावल और गेहूं ही नहीं, बल्कि दाल, आटा, बिहार खादी ग्रामोद्योग बोर्ड और बिहार उद्यमी योजना से जुड़े उत्पाद भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे दुकानदारों की आमदनी बढ़ेगी और लोगों को आसपास ही कई जरूरी सामान मिल सकेंगे। मुजफ्फरपुर पहुंचे बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री ने नेता प्रतिपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव अपराध की घटनाओं को जातीय नजरिए से देखने की कोशिश करते हैं, जबकि अपराधी की कोई जाति नहीं होती। अपराध करने वाला व्यक्ति केवल अपराधी होता है और उसका समाज या जाति से कोई लेना-देना नहीं होता। मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि बिहार की वर्तमान एनडीए सरकार अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने दावा किया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ स्पीडी ट्रायल के जरिए उन्हें जल्द सजा दिलाने का काम भी किया जा रहा है। “अपने शासनकाल को याद करें तेजस्वी” तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए मंत्री ने कहा कि उन्हें अपने माता-पिता के शासनकाल को याद करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि उस दौर में बिहार में अपहरण उद्योग चरम पर था और लोग भय के माहौल में जीने को मजबूर थे। उन्होंने कहा कि पहले जगह-जगह अपहरण को लेकर पंचायतें लगती थीं, लेकिन आज स्थिति बदल चुकी है और कानून व्यवस्था पहले से काफी बेहतर हुई है। कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक मंत्री अशोक चौधरी एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने मुजफ्फरपुर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मझौली में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात की। बैठक में उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की और कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने की अपील की। पीडीएस दुकानों को मिलेगा नया स्वरूप मीडिया से बातचीत में मंत्री ने जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) की दुकानों को मल्टीशॉप के रूप में विकसित करने की योजना की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि राज्य में लगभग 55 हजार पीडीएस दुकानदार जुड़े हुए हैं और सरकार उनके आर्थिक सशक्तिकरण के लिए नई व्यवस्था लागू करने जा रही है। उन्होंने कहा कि अब राशन दुकानों पर सिर्फ चावल और गेहूं ही नहीं, बल्कि दाल, आटा, बिहार खादी ग्रामोद्योग बोर्ड और बिहार उद्यमी योजना से जुड़े उत्पाद भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे दुकानदारों की आमदनी बढ़ेगी और लोगों को आसपास ही कई जरूरी सामान मिल सकेंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *