बक्सर पुलिस ने एक लूटकांड का सफल खुलासा करते हुए 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से लूटा गया वीडियो कैमरा, मोबाइल फोन, घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और एक देसी पिस्टल बरामद की है। यह कार्रवाई बक्सर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित एक विशेष टीम द्वारा की गई। 25 अप्रैल को मामला दर्ज किया गया पुलिस कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 24 अप्रैल 2026 को रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के छपरा टोला निवासी पंकज कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि बक्सर जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र के मनोहरपुर गांव से रोहतास जाते समय केवल पोखर के पास कुछ अज्ञात अपराधियों ने हथियार दिखाकर उनसे वीडियो कैमरा, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल लूट ली थी। इस संबंध में इटाढ़ी थाना में 25 अप्रैल 2026 को कांड संख्या 79/26 दर्ज किया गया था। एक विशेष छापेमारी दल का गठन घटना की गंभीरता को देखते हुए, बक्सर पुलिस अधीक्षक ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया। टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान, तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और मानवीय सूचना के आधार पर जांच शुरू की। इस दौरान मामले के मुख्य आरोपी मनीष ठाकुर उर्फ अंशु ठाकुर, जो धनसोई थाना क्षेत्र के सुजानपुर, बक्सर का निवासी है, को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में मनीष ठाकुर ने अपने अन्य साथियों की संलिप्तता स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर तीन अन्य अपराधियों को भी गिरफ्तार किया। इनमें प्रेमचंद पाठक भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए कुछ आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है और उनके खिलाफ पहले भी विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं। वीडियो कैमरा, चार मोबाइल फोन बरामद आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक वीडियो कैमरा, चार मोबाइल फोन, लूट में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और एक देसी पिस्टल बरामद की है। सभी बरामद सामान को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर गौरव पांडेय, सदर अंचल पुलिस निरीक्षक इंद्रजीत सिंह, जिला आसूचना इकाई के अधिकारी, इटाढ़ी थानाध्यक्ष सानु कुमार पासवान, धनसोई थानाध्यक्ष विकास कुमार और डीआईयू टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बक्सर पुलिस ने कहा है कि जिले में अपराध नियंत्रण और अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी तथा आम जनता की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। बक्सर पुलिस ने एक लूटकांड का सफल खुलासा करते हुए 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से लूटा गया वीडियो कैमरा, मोबाइल फोन, घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और एक देसी पिस्टल बरामद की है। यह कार्रवाई बक्सर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित एक विशेष टीम द्वारा की गई। 25 अप्रैल को मामला दर्ज किया गया पुलिस कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 24 अप्रैल 2026 को रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के छपरा टोला निवासी पंकज कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि बक्सर जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र के मनोहरपुर गांव से रोहतास जाते समय केवल पोखर के पास कुछ अज्ञात अपराधियों ने हथियार दिखाकर उनसे वीडियो कैमरा, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल लूट ली थी। इस संबंध में इटाढ़ी थाना में 25 अप्रैल 2026 को कांड संख्या 79/26 दर्ज किया गया था। एक विशेष छापेमारी दल का गठन घटना की गंभीरता को देखते हुए, बक्सर पुलिस अधीक्षक ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया। टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान, तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और मानवीय सूचना के आधार पर जांच शुरू की। इस दौरान मामले के मुख्य आरोपी मनीष ठाकुर उर्फ अंशु ठाकुर, जो धनसोई थाना क्षेत्र के सुजानपुर, बक्सर का निवासी है, को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में मनीष ठाकुर ने अपने अन्य साथियों की संलिप्तता स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर तीन अन्य अपराधियों को भी गिरफ्तार किया। इनमें प्रेमचंद पाठक भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए कुछ आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है और उनके खिलाफ पहले भी विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं। वीडियो कैमरा, चार मोबाइल फोन बरामद आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक वीडियो कैमरा, चार मोबाइल फोन, लूट में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और एक देसी पिस्टल बरामद की है। सभी बरामद सामान को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर गौरव पांडेय, सदर अंचल पुलिस निरीक्षक इंद्रजीत सिंह, जिला आसूचना इकाई के अधिकारी, इटाढ़ी थानाध्यक्ष सानु कुमार पासवान, धनसोई थानाध्यक्ष विकास कुमार और डीआईयू टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बक्सर पुलिस ने कहा है कि जिले में अपराध नियंत्रण और अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी तथा आम जनता की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है।


