रायपुर में KFC को किया गया सील:किचन में गंदगी, सड़ी सब्जियां मिलीं; निगम की औचक कार्रवाई

रायपुर में KFC को किया गया सील:किचन में गंदगी, सड़ी सब्जियां मिलीं; निगम की औचक कार्रवाई

रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित KFC आउटलेट पर रायपुर नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया। निगम की टीम औचक निरीक्षण के लिए पहुंची थी, जहां किचन में गंदगी और खराब खाद्य सामग्री मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। जानकारी के मुताबिक निरीक्षण के दौरान किचन में साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब मिली। कई जगहों पर गंदगी फैली हुई थी, वहीं सब्जियां सड़ी हुई पाई गईं। अधिकारियों ने देखा कि जहां खाना और मील तैयार किया जा रहा था, वहां भी स्वच्छता के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। स्थिति को गंभीर मानते हुए निगम की टीम ने तत्काल आउटलेट को सील कर दिया। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। देवपुरी शराब भट्टी के अहाते में भी कार्रवाई इधर निगम की टीम ने देवपुरी स्थित शराब भट्टी के आहाते में भी जांच की। यहां प्लास्टिक कचरा और गंदगी मिलने पर 1000 रुपए की पेनाल्टी लगाई गई। अधिकारियों ने संचालकों को चेतावनी दी है कि भविष्य में सफाई व्यवस्था नहीं मिलने पर आहाता सील करने की कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में जोन-2 के स्वास्थ्य अधिकारी रवि लावनिया, जोन-5 के संदीप वर्मा, जोन-6 के आदिव्य हजारी, जोन-10 के अमित बेहरा और निगम की सेंट्रल टीम शामिल रही।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *