कासगंज में ज्वैलर्स की दुकान में चोरी:ग्राहक बनकर आए युवक ने 11 ग्राम सोने की चेन पार की

कासगंज में ज्वैलर्स की दुकान में चोरी:ग्राहक बनकर आए युवक ने 11 ग्राम सोने की चेन पार की

कासगंज शहर में मंगलवार को दिनदहाड़े एक ज्वैलर्स की दुकान पर चोरी की वारदात सामने आई है। ग्राहक बनकर आए एक अज्ञात युवक ने दुकानदार को झांसा देकर 11 ग्राम सोने की चेन चोरी कर ली और मौके से फरार हो गया। पीड़ित दुकानदार ने कोतवाली कासगंज में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। यह घटना मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, मोहल्ला जय जय राम गली सत्तार बैंड स्थित हनुमान ज्वैलर्स की दुकान पर हेमराज पुत्र नेम सिंह मौजूद थे। तभी एक अज्ञात युवक ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचा और सोने की चेन दिखाने की बात कही। दुकानदार उसे अलग-अलग डिजाइन की चेन दिखाने लगे। इसी दौरान मौका पाकर युवक 11 ग्राम सोने की चेन लेकर फरार हो गया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही बताया जा रहा है कि आरोपी सहावर गेट रेलवे लाइन की तरफ भाग निकला। जब तक दुकानदार कुछ समझ पाते, तब तक आरोपी आंखों से ओझल हो चुका था। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पीड़ित हेमराज, निवासी ग्राम हयातपुर माफी, थाना मारहरा, जनपद एटा ने कोतवाली कासगंज में लिखित शिकायत देकर अज्ञात चोर के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *