कालिका पेट्रोलिंग यूनिट का जागरूकता अभियान:महिलाओं व छात्राओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, आपात स्थिति में तुरंत लें पुलिस की मदद

कालिका पेट्रोलिंग यूनिट का जागरूकता अभियान:महिलाओं व छात्राओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, आपात स्थिति में तुरंत लें पुलिस की मदद

दौसा पुलिस की कालिका पेट्रोलिंग यूनिट द्वारा महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा और जागरूकता को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के तहत शहर में पीजी कॉलेज, चौधरी पेट्रोल पंप के सामने तथा रोडवेज बस स्टैंड पर महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा संबंधी जानकारियां दी गई। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं एवं छात्राओं को महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकारों तथा पुलिस विभाग द्वारा संचालित अभियानों की जानकारी दी। साथ ही राजकोप सिटिजन ऐप, महिला हेल्पलाइन 1090/1091, पुलिस कंट्रोल रूम 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं यातायात नियमों के बारे में डिटेल से बताया। इसके अलावा आत्म सुरक्षा, गुड टच–बैड टच, पॉक्सो एक्ट तथा साइबर सुरक्षा जैसे विषयों पर भी जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को महिला डेस्क, ऑपरेशन गरिमा, ऑपरेशन लाडली, सुरक्षा सखी अभियान एवं ऑपरेशन जागृति की जानकारी देते हुए किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। पुलिस द्वारा चलाए गए इस जागरूकता अभियान को महिलाओं और छात्राओं ने उपयोगी बताया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *