लखीसराय में बाइक सवार दो युवक घायल:ओवरटेक करते समय पिकअप का धुरा टूटा, दिल्ली जा रहे थे दोनों, हायर सेंटर रेफर

लखीसराय में बाइक सवार दो युवक घायल:ओवरटेक करते समय पिकअप का धुरा टूटा, दिल्ली जा रहे थे दोनों, हायर सेंटर रेफर

लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र स्थित नदियामा गांव के समीप सोमवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर शेखपुरा की ओर जा रहे थे। घायलों की पहचान कछियाना गांव निवासी रोहित राम और जोगी महतो के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वे मजदूरी करने के लिए दिल्ली जाने हेतु घर से निकले थे और उन्हें शेखपुरा स्टेशन से ट्रेन पकड़नी थी। यह हादसा नदियामा गांव के पास उस समय हुआ जब सड़क पर चल रहे एक पिकअप वाहन का अगला धुरा अचानक टूट गया। वाहन अनियंत्रित हो गया और उसी दौरान ओवरटेक कर रही बाइक उसकी चपेट में आ गई। सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए
हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उन्हें तुरंत इलाज के लिए लखीसराय सदर अस्पताल पहुंचाया गया। सदर अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. विकास कुमार झा ने बताया कि दोनों की स्थिति गंभीर है। एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि दूसरे का पैर टूट गया है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ चौक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पिकअप वाहन और बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र स्थित नदियामा गांव के समीप सोमवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर शेखपुरा की ओर जा रहे थे। घायलों की पहचान कछियाना गांव निवासी रोहित राम और जोगी महतो के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वे मजदूरी करने के लिए दिल्ली जाने हेतु घर से निकले थे और उन्हें शेखपुरा स्टेशन से ट्रेन पकड़नी थी। यह हादसा नदियामा गांव के पास उस समय हुआ जब सड़क पर चल रहे एक पिकअप वाहन का अगला धुरा अचानक टूट गया। वाहन अनियंत्रित हो गया और उसी दौरान ओवरटेक कर रही बाइक उसकी चपेट में आ गई। सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए
हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उन्हें तुरंत इलाज के लिए लखीसराय सदर अस्पताल पहुंचाया गया। सदर अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. विकास कुमार झा ने बताया कि दोनों की स्थिति गंभीर है। एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि दूसरे का पैर टूट गया है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ चौक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पिकअप वाहन और बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *