सीएनजी के दाम पिछले 2 सप्ताह में चौथी बार बढ़ाए गए हैं। आज मंगलवार 26 मई को सीएनजी 2 रुपये प्रति किग्रा महंगी कर दी है। एनसीआर समेत सभी जगह यह रेट बढ़ाए गए हैं। गाजियाबाद और नोएडा में सीएनजी दिल्ली से भी महंगी हो गई है। वहीं पेट्रोल और डीजल की कीमत भी लगातार बढ़ रहीं हैं। ग्राहकों का कहना है कि सरकार थोड़ा थोड़ा करके रेट बढ़ा रही है। कभी डीजल पेट्रोल तो कभी सीएनजी महंगी की जा रही है। गाजियाबाद में सीएनजी, पेटोल के रेट गाजियाबाद पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन कुमार शर्मा ने बताया कि गाजियाबाद में आज से पेट्रोल 101.90 रुपए प्रति लीटर और डीजल 95.37 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सभी पेट्रोल पंपों पर नए रेट बोर्ड और मशीनों पर अपडेट कर दिए गए हैं, ताकि ग्राहकों को सही जानकारी मिल सके। वहीं सीएनजी गाजियाबाद में 91.70 रुपये प्रति किग्राम पहुंच गई है। वहीं दिल्ली में सीएनजी के रेट 83.09 रुपये प्रति किलो पहुंच गई। महंगाई कंट्रोल नहीं हो रही हनीफ का कहना है कि सीएनजी के दाम फिर बढ़ गए हैं। महंगाई कंट्रोल नहीं हो रही है। लड़कियों की शादी कैसे करें। दहेज में क्या दें, सोना कहां से कहां पहुंच गया। चांदी कहां से कहां पहुंच गई। सरकार थोड़ा थोड़ा करके बढ़ा रही है। जितना बढ़ाना है एक साथ ही बढ़ा दें। इससे एक बार में तसल्ली तो हो जाएगी। यह बड़ी समस्या आने लगी है गाजियाबाद निवासी संजय का कहना है कि हम चालकों पर सबसे ज्यादा मार पड़ रही है। यह बड़ी समस्या आने लगी है। आज फिर रेट बढ़ गए हैं। महंगाई कम हो जाए, लगातार बढ़ती कीमतों से लोगों की परेशानी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि एनसीआर में बड़ी संख्या में लोग सीएनजी वाहनों का इस्तेमाल करते हैं। हम ऑटो चलाते हैं, जब जब किराया बढ़ाते हैं तो ग्राहम देते नहीं हैं। सीएनजी के रेट भी पेट्रोल के बराबर पहुंच रहे हैं। मार्च 2024 के बाद पहली बड़ी बढ़ोतरी देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें मार्च 2024 से स्थिर बनी हुई थीं। लोकसभा चुनाव से पहले सरकार ने उस समय 2 रुपए प्रति लीटर की कटौती की थी। इसके बाद लंबे समय तक कीमतों में बदलाव नहीं हुआ था।


