बेगूसराय में सार्वजनिक सड़क को लेकर जमकर मारपीट हुई है। दबंगों ने निर्माण कार्य रोकने का विरोध करने पर ग्रामीणों पर जानलेवा हमला कर दिया। दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडे से पीटा गया। जिसमें 7 लोग घायल हो गए। इस खूनी झड़प में सभी घायल को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। घटना घटना गढ़हारा थाना की है। काम रोकने के बाद बढ़ा विवाद राजवाड़ा गांव के रहने वाले पीड़ित सुशील मिश्रा ने बताया कि सोमवार को दुर्गा स्थान से गाछी टोला तक सार्वजनिक सड़क का निर्माण कार्य चल रहा था। इस दौरान गांव के ही शत्रुघ्न सिंह ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर जबरन काम रोक दिया। जब स्थानीय ग्रामीणों ने इस मनमानी का विरोध किया तो आरोपी भड़क गए। लाठी-डंडे, लोहे की रॉड, भाला और धारदार हथियारों से लैस होकर टूट पड़े। हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इस हिंसक हमले में आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी सिर फूटा, तो किसी का हाथ टूट गया। शरीर के अन्य हिस्सों समेत चेहरे पर भी चोट है। स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल घायलों में माधव मिश्रा, आकाश कुमार, देवशंकर कुमार, अंश कुमार, गुड्डू मिश्रा, नितिन कुमार और अनुराग आनंद शामिल है। मारपीट के बाद स्थिति इतनी गंभीर थी कि वे घटनास्थल पर ही मरणासन्न अवस्था में गिर पड़े, जिन्हें बाद में किसी तरह उठाकर इलाज के लिए ले जाया गया। मारपीट के अलावा पीड़ितों ने आरोपियों पर लूटपाट का भी आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि देवशंकर कुमार के गले से सोने की चेन जबरन छीन ली गई। आरोपियों ने दोबारा सामने आने पर जान से मारने की खुलेआम धमकी दी है। सार्वजनिक विकास कार्य में बाधा डालने, जानलेवा हमला करने और छिनतई की इस घटना से तनाव का माहौल है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पीड़ितों ने गढ़हारा थानाध्यक्ष से मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने, प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने और सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की धरपकड़ के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है। बेगूसराय में सार्वजनिक सड़क को लेकर जमकर मारपीट हुई है। दबंगों ने निर्माण कार्य रोकने का विरोध करने पर ग्रामीणों पर जानलेवा हमला कर दिया। दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडे से पीटा गया। जिसमें 7 लोग घायल हो गए। इस खूनी झड़प में सभी घायल को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। घटना घटना गढ़हारा थाना की है। काम रोकने के बाद बढ़ा विवाद राजवाड़ा गांव के रहने वाले पीड़ित सुशील मिश्रा ने बताया कि सोमवार को दुर्गा स्थान से गाछी टोला तक सार्वजनिक सड़क का निर्माण कार्य चल रहा था। इस दौरान गांव के ही शत्रुघ्न सिंह ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर जबरन काम रोक दिया। जब स्थानीय ग्रामीणों ने इस मनमानी का विरोध किया तो आरोपी भड़क गए। लाठी-डंडे, लोहे की रॉड, भाला और धारदार हथियारों से लैस होकर टूट पड़े। हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इस हिंसक हमले में आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी सिर फूटा, तो किसी का हाथ टूट गया। शरीर के अन्य हिस्सों समेत चेहरे पर भी चोट है। स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल घायलों में माधव मिश्रा, आकाश कुमार, देवशंकर कुमार, अंश कुमार, गुड्डू मिश्रा, नितिन कुमार और अनुराग आनंद शामिल है। मारपीट के बाद स्थिति इतनी गंभीर थी कि वे घटनास्थल पर ही मरणासन्न अवस्था में गिर पड़े, जिन्हें बाद में किसी तरह उठाकर इलाज के लिए ले जाया गया। मारपीट के अलावा पीड़ितों ने आरोपियों पर लूटपाट का भी आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि देवशंकर कुमार के गले से सोने की चेन जबरन छीन ली गई। आरोपियों ने दोबारा सामने आने पर जान से मारने की खुलेआम धमकी दी है। सार्वजनिक विकास कार्य में बाधा डालने, जानलेवा हमला करने और छिनतई की इस घटना से तनाव का माहौल है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पीड़ितों ने गढ़हारा थानाध्यक्ष से मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने, प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने और सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की धरपकड़ के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है।


