इंस्टाग्राम कमेंट विवाद में दो बदमाश गिरफ्तार:शराब के पैसे नहीं देने पर युवक से मारपीट; पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपियों को पकड़ा

इंस्टाग्राम कमेंट विवाद में दो बदमाश गिरफ्तार:शराब के पैसे नहीं देने पर युवक से मारपीट; पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपियों को पकड़ा

डूण्डासिवनी पुलिस ने इंस्टाग्राम पर टिप्पणी को लेकर विवाद में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी सोमवार रात को की गई। थाना प्रभारी चेनसिंह उइके ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देश पर जिलेभर में अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आगामी त्योहारों को देखते हुए आमजन को भयमुक्त वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा और नगर पुलिस अधीक्षक सचिन परते के मार्गदर्शन में की गई। जानकारी के अनुसार, सोमवार रात प्रार्थी नवल गोस्वामी ने डूण्डासिवनी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। गोस्वामी ने बताया कि इंस्टाग्राम पोस्ट पर की गई एक टिप्पणी को लेकर बरघाट नाका के पास युवराज उर्फ बहादुर तेकाम और उसके साथी समीर वस्तकार ने उन्हें रास्ते में रोका। आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज की, शराब पीने के लिए पैसे मांगे और पैसे देने से मना करने पर उनके साथ मारपीट कर धमकाया। शिकायत के आधार पर, डूण्डासिवनी पुलिस ने अपराध क्रमांक 266/2026 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 119(1), 115(2), 351(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान युवराज उर्फ बहादुर तेकाम (21) और समीर उर्फ आर्यन वस्तकार (22) के रूप में हुई है। दोनों गोंडी मोहल्ला, डूण्डासिवनी के निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि युवराज तेकाम थाना क्षेत्र का निगरानीशुदा बदमाश है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *