पटना में चार लोग डूब गए हैं। इनमें 3 की मौत हो गई है। मरने वालों में कदमकुआं दरियापुर के चंदन कुमार (35), अमित (15) और एक अन्य शामिल है। जिसकी पहचान अभी नहीं हुई है। वहीं कंकड़बाग RLMS कॉलोनी का जॉय (17) अभी लापता है। बताया जा रहा कि ये सभी गंगा स्नान के लिए घाट पर गए। इसी दौरान पानी के ज्दाया गहराई में जाने से हादसा हो गया। लापता बच्चे की तलाश की जा रही है। घटना थाना क्षेत्र के गांधी घाट की है।
बेटा पानी में जाने से डरता था, दोस्त जबरदस्ती ले गए मृतक अमित के पिता रंजीत कुमार ने बताया कि मेरा बेटा, भतीजा और इन दोनों के दोस्त डूबे थे। जिसमें से मेरे बेटे अमित की बॉडी मिली है। भतीजा जॉय की बॉडी नहीं मिली है। सुबह में बिना बताए साइकिल से निकले थे। जॉय और अमित दोनों 9वीं के छात्र थे। मेरा बेटा नदी में जाने से डरता। उसे जबरदस्ती उसका दोस्त पानी में ले गया।
लापता किशोर को एसडीआरएफ की टीम तलाश रही स्थानीय बिरजू ने कहा कि लड़के नहा रहे थे। इसी दौरान डूबने लगे। एक भइया ने बचाने के लिए छलांग लगाई, पर वो भी डूब गए। उनकी मौत हो गई। सुबह करीब 8 बजे की घटना है। मौके पर विक्रम ने कहा कि 4 डूब गए। 3 को मैंने खुद निकाला है। एक अभी भी लापता है। पीरबहोर थाने के दारोगा पुष्पेंद्र ओझा ने कहा कि नहाने के दौरान हादसा हुआ है। एक लापता है, जिसे एसडीआरएफ की टीम तलाश रही है। पटना में चार लोग डूब गए हैं। इनमें 3 की मौत हो गई है। मरने वालों में कदमकुआं दरियापुर के चंदन कुमार (35), अमित (15) और एक अन्य शामिल है। जिसकी पहचान अभी नहीं हुई है। वहीं कंकड़बाग RLMS कॉलोनी का जॉय (17) अभी लापता है। बताया जा रहा कि ये सभी गंगा स्नान के लिए घाट पर गए। इसी दौरान पानी के ज्दाया गहराई में जाने से हादसा हो गया। लापता बच्चे की तलाश की जा रही है। घटना थाना क्षेत्र के गांधी घाट की है।
बेटा पानी में जाने से डरता था, दोस्त जबरदस्ती ले गए मृतक अमित के पिता रंजीत कुमार ने बताया कि मेरा बेटा, भतीजा और इन दोनों के दोस्त डूबे थे। जिसमें से मेरे बेटे अमित की बॉडी मिली है। भतीजा जॉय की बॉडी नहीं मिली है। सुबह में बिना बताए साइकिल से निकले थे। जॉय और अमित दोनों 9वीं के छात्र थे। मेरा बेटा नदी में जाने से डरता। उसे जबरदस्ती उसका दोस्त पानी में ले गया।
लापता किशोर को एसडीआरएफ की टीम तलाश रही स्थानीय बिरजू ने कहा कि लड़के नहा रहे थे। इसी दौरान डूबने लगे। एक भइया ने बचाने के लिए छलांग लगाई, पर वो भी डूब गए। उनकी मौत हो गई। सुबह करीब 8 बजे की घटना है। मौके पर विक्रम ने कहा कि 4 डूब गए। 3 को मैंने खुद निकाला है। एक अभी भी लापता है। पीरबहोर थाने के दारोगा पुष्पेंद्र ओझा ने कहा कि नहाने के दौरान हादसा हुआ है। एक लापता है, जिसे एसडीआरएफ की टीम तलाश रही है।