किशनगंज में बकरीद से पहले थानों मे फ्लैग मार्च:SP ने शांति की अपील की, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

किशनगंज में बकरीद से पहले थानों मे फ्लैग मार्च:SP ने शांति की अपील की, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

किशनगंज जिले में बकरीद पर्व से पहले शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ठाकुरगंज, कुर्लिकोर्ट, बहादुरगंज सहित कई थानों से सोमवार रात को फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने लोगों से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की है। एसपी के निर्देश पर कई थानों से पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने फ्लैग मार्च निकाला। यह मार्च थाना परिसर से शुरू होकर विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरा, जहां लोगों को शांति बनाए रखने के निर्देश दिए गए। भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील वही ठाकुरगंज मे फ्लैग मार्च के दौरान थाना अध्यक्ष ने आम जनता से अपील की। उन्होंने कहा कि किशनगंज जिला पूरे बिहार में गंगा-जमुनी तहजीब के लिए जाना जाता है, और इस परंपरा को बनाए रखते हुए सभी भाईचारे के साथ पर्व मनाएं। वही बहादुरगंज के थाना अध्यक्ष दिलशाद खान ने बताया कि जिलाधिकारी विशाल राज किशनगंज और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के संयुक्त आदेश पर थाना क्षेत्र के सभी चौक-चौराहों पर सुरक्षा के मद्देनजर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात किए जाएंगे। अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि पुलिस किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटेगी, ताकि समाज में आपसी सौहार्द बना रहे। इस पर्व के दौरान सभी को मिलजुल कर रहने की उन्होंने अपील किए हैं। किशनगंज जिले में बकरीद पर्व से पहले शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ठाकुरगंज, कुर्लिकोर्ट, बहादुरगंज सहित कई थानों से सोमवार रात को फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने लोगों से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की है। एसपी के निर्देश पर कई थानों से पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने फ्लैग मार्च निकाला। यह मार्च थाना परिसर से शुरू होकर विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरा, जहां लोगों को शांति बनाए रखने के निर्देश दिए गए। भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील वही ठाकुरगंज मे फ्लैग मार्च के दौरान थाना अध्यक्ष ने आम जनता से अपील की। उन्होंने कहा कि किशनगंज जिला पूरे बिहार में गंगा-जमुनी तहजीब के लिए जाना जाता है, और इस परंपरा को बनाए रखते हुए सभी भाईचारे के साथ पर्व मनाएं। वही बहादुरगंज के थाना अध्यक्ष दिलशाद खान ने बताया कि जिलाधिकारी विशाल राज किशनगंज और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के संयुक्त आदेश पर थाना क्षेत्र के सभी चौक-चौराहों पर सुरक्षा के मद्देनजर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात किए जाएंगे। अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि पुलिस किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटेगी, ताकि समाज में आपसी सौहार्द बना रहे। इस पर्व के दौरान सभी को मिलजुल कर रहने की उन्होंने अपील किए हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *