पंचकूला में व्यापारी पर पत्नी ने किया प्रताड़ना-धोखाधड़ी केस:आरोप-शराब के नशे में पिटाई, पिता से 10 लाख रुपए लिए, अब घर से निकाला

पंचकूला में व्यापारी पर पत्नी ने किया प्रताड़ना-धोखाधड़ी केस:आरोप-शराब के नशे में पिटाई, पिता से 10 लाख रुपए लिए, अब घर से निकाला

पंचकूला में एक महिला की शिकायत पर उसके पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और क्रूरता का मामला दर्ज किया है। आरोपी पंचकूला के सेक्टर-25 निवासी हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता गर्गी वर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 20 नवंबर 2011 को हिंदू रीति-रिवाज से अनूराग वर्मा के साथ हुई थी। विवाह के समय उसके परिवार की ओर से करीब 35 तोला सोना, स्विफ्ट कार, करीब 15 लाख रुपए नकद सहित घरेलू सामान और अन्य उपहार दिए गए थे। इसके बावजूद ससुराल पक्ष लगातार दहेज को लेकर ताने देता रहा और मानसिक प्रताड़ना करता रहा। महिला ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही सास सुमन वर्मा उसे घरेलू कामों को लेकर परेशान करती थी। गर्भावस्था के दौरान भी उससे भारी काम करवाया गया और आराम की सलाह को नजरअंदाज किया गया। पहली बेटी के जन्म पर ससुराल पक्ष ने नाराजगी जताई।
खाली कागजों पर साइन करवाए उसकी बैंकिंग और वित्तीय जानकारी पर नियंत्रण रखता था और उसकी जानकारी के बिना डिमैट अकाउंट संचालित करता था। साथ ही दबाव बनाकर खाली कागजों और दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए गए। पीड़िता के अनुसार पति शराब पीकर देर रात घर आता था और विरोध करने पर मारपीट करता था। कई बार उसे घर में बंद करके छोड़ दिया जाता था। दूसरी बेटी के जन्म के समय भी ससुराल पक्ष ने सहयोग नहीं किया, जिसके बाद उसके मायके वालों ने पूरा खर्च उठाया। पिता से फैक्ट्री के लिए 10 लाख लिए
महिला ने आरोप लगाया कि उसके पिता से फैक्ट्री के लिए करीब 10 लाख रुपए लिए गए, लेकिन बाद में रकम लौटाने से इनकार कर दिया गया। इसके अलावा शादी में मिला स्त्रीधन और जेवर भी ससुराल पक्ष ने अपने कब्जे में रखे हुए हैं। शिकायत में यह भी कहा गया कि नवंबर 2025 में पति उसे और उसकी दो बेटियों को छोड़कर चला गया। तब से महिला आर्थिक संकट में है और बेटियों की फीस व किराया चुकाने के लिए उसे कर्ज लेना पड़ा। पुलिस के अनुसार शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-14 में बीएनएस की धारा 85 और 316(2) के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच पीएसआई रितु को सौंपी गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *