खगड़िया में 50 हजार के इनामी बदमाश का एनकाउंटर:खुद को घिरता देखकर कुख्यात मो.बुद्दिन ने फायरिंग की, पुलिस ने दौड़ाकर मारी गोली

खगड़िया में 50 हजार के इनामी बदमाश का एनकाउंटर:खुद को घिरता देखकर कुख्यात मो.बुद्दिन ने फायरिंग की, पुलिस ने दौड़ाकर मारी गोली

बिहार के खगड़िया में पुलिस और अपराधी के बीच एनकाउंटर हुआ है। मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने दौड़ाकर गोली मारी है। बदमाश की पहचान मो. बुद्दिन के रूप में हुई है। उसके पैर में गोली लगी है। खगड़िया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ बेलदौर थाना क्षेत्र के सुखाय बासा गांव में हुई है। मो. बुद्दिन के खिलाफ 14 से ज्यादा केस दर्ज है। खगड़िया SP राकेश कुमार ने बताया, खुद को पुलिस से घिरता देख अपराधी ने फायरिंग की। पुलिस ने सेल्फ डिफेंस में गोली चलाई, जो अपराधी को लगी। एनकाउंटर से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. अब एनकाउंटर की पूरी कहानी जानिए पुलिस को 50 हजार के इनामी बदमाश मो. बुद्दिन के लोकेशन की जानकारी मिली थी। पुलिस ने लोकेशन कन्फर्म करने के बाद उसके ठिकाने को घेर लिया। खुद घिरता देख बदमाश मौके से भागने लगा। पुलिस भी बदमाश के पीछ पड़ गई। मो. बुद्दिन को जब लगा कि वो पकड़ा जाएगा तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और गोली चलाई। पुलिस की गोली मो. बुद्दिन के पैर में लगी और वो जमीन पर गिर पड़ा।उसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया और इलाज के लिए अस्पताल लेकर आई। खगड़िया SP राकेश कुमार ने बताया कि, मो.बुद्दिन बेलदौर थाना के झोली पंचायत का कुख्यात अपराधी है। बेलदौर थाना में लगभग 14 केस दर्ज हैं। ये कई मामलों में फरार चल रहा था। इसके ठिकाने की सूचना मिलने पर जॉइंट टीम बनाई गई। जिसमें थाने की पुलिस और STF की टीम शामिल थी। हम लोगों ने घेराबंदी कर सरेंडर करने की वार्निंग दी, लेकिन बदमाश भागने लगा, भागने के दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग की। हमारी टीम की तरफ से जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की गई। इस दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी। बिहार के खगड़िया में पुलिस और अपराधी के बीच एनकाउंटर हुआ है। मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने दौड़ाकर गोली मारी है। बदमाश की पहचान मो. बुद्दिन के रूप में हुई है। उसके पैर में गोली लगी है। खगड़िया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ बेलदौर थाना क्षेत्र के सुखाय बासा गांव में हुई है। मो. बुद्दिन के खिलाफ 14 से ज्यादा केस दर्ज है। खगड़िया SP राकेश कुमार ने बताया, खुद को पुलिस से घिरता देख अपराधी ने फायरिंग की। पुलिस ने सेल्फ डिफेंस में गोली चलाई, जो अपराधी को लगी। एनकाउंटर से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. अब एनकाउंटर की पूरी कहानी जानिए पुलिस को 50 हजार के इनामी बदमाश मो. बुद्दिन के लोकेशन की जानकारी मिली थी। पुलिस ने लोकेशन कन्फर्म करने के बाद उसके ठिकाने को घेर लिया। खुद घिरता देख बदमाश मौके से भागने लगा। पुलिस भी बदमाश के पीछ पड़ गई। मो. बुद्दिन को जब लगा कि वो पकड़ा जाएगा तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और गोली चलाई। पुलिस की गोली मो. बुद्दिन के पैर में लगी और वो जमीन पर गिर पड़ा।उसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया और इलाज के लिए अस्पताल लेकर आई। खगड़िया SP राकेश कुमार ने बताया कि, मो.बुद्दिन बेलदौर थाना के झोली पंचायत का कुख्यात अपराधी है। बेलदौर थाना में लगभग 14 केस दर्ज हैं। ये कई मामलों में फरार चल रहा था। इसके ठिकाने की सूचना मिलने पर जॉइंट टीम बनाई गई। जिसमें थाने की पुलिस और STF की टीम शामिल थी। हम लोगों ने घेराबंदी कर सरेंडर करने की वार्निंग दी, लेकिन बदमाश भागने लगा, भागने के दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग की। हमारी टीम की तरफ से जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की गई। इस दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *