भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का चूरू में स्वागत:ट्रेन से जयपुर से बीकानेर जाते समय कुछ देर के लिए रुके थे

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का चूरू में स्वागत:ट्रेन से जयपुर से बीकानेर जाते समय कुछ देर के लिए रुके थे

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का चूरू रेलवे स्टेशन पर अल्प प्रवास के दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। राठौड़ जयपुर से बीकानेर जाते समय चूरू में कुछ देर के लिए रुके थे। कार्यकर्ताओं ने उन्हें माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक बड़ा परिवार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिलकर पारिवारिक अपनत्व का अनुभव किया। राठौड़ ने बताया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर बीकानेर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रेलगाड़ी से यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने सभी लोगों से प्रधानमंत्री की इस अपील का पालन करने का आह्वान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने चूरू की धरती पर राठौड़ का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता डबल इंजन सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों और कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। शर्मा ने प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ को गंगा दशहरा के अवसर पर जिले में चल रहे ‘वंदे गंगा अभियान’ के कार्यक्रमों की जानकारी भी दी। इस मौके पर सीताराम लुगरिया, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र काछवाल, भास्कर शर्मा, मोहन खारड़िया, मोहन गढ़वाल, जिला मीडिया संयोजक रवि दाधीच, सहसंयोजक नीरज जांगिड़, जिला प्रवक्ता संदीप पाटिल, महेश मिश्र, दौलत तंवर, इंजीनियर रवि आर्य, कपिल चंदेल, कमल सैनी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री जयपाल सिंह टकणेत, रजत शर्मा, निखिल प्रजापत, रूपेंद्र सिंह और विमल जोशी सहित कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *