गोंडा में सास-बहू को डंडे पीटकर लाखों की चोरी:छत के रास्ते घुसे 3 चोर, विरोध करने पर पिटाई; नकदी और जेवरात लेकर फरार

गोंडा में सास-बहू को डंडे पीटकर लाखों की चोरी:छत के रास्ते घुसे 3 चोर, विरोध करने पर पिटाई; नकदी और जेवरात लेकर फरार

गोंडा में रविवार देर रात तीन चोरों ने छत के रास्ते घर में घुसकर सास प्राणदेई और बहू बिंदु वर्मा की पिटाई की है। इसके बाद चोर लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और 5000 रुपए नकद लेकर फरार हो गए। इस संबंध में प्राणदेई ने छपिया थाने में तीन अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। प्राणदेई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि यह घटना रात 1 से 2 बजे के बीच हुई। पुलिस टीम जांच पड़ताल में जुटी हुई है। मामला छपिया थाना क्षेत्र के तालागंज ग्रंट गांव का है। वह और उनकी बहू बिंदु घर पर मौजूद थीं। छत के रास्ते घर में घुसे चोरों को देखकर जब उन्होंने विरोध किया, तो चोरों ने दोनों को दो-दो डंडे मारे, जिससे वे डर गईं। इसके बाद चोरों ने घर में रखे बक्से और अलमारी के ताले तोड़ दिए। चोरों ने 5000 रुपए नकद के साथ सोने-चांदी के कई जेवरात चुराए, जिनमें एक चेन, दो अंगूठी, हार, झुमकी, मथबिंदिया, नथुनी, गले का लॉकेट, चार जोड़ी बिछुआ और चार जोड़ी पायल शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही छपिया थाने की पुलिस फोर्स, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सास और बहू का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया में मेडिकल परीक्षण भी कराया है। छपिया थाना अध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बताया कि तीन अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर सास और बहू को डंडे मारकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने पुष्टि की कि घटना के समय घर में केवल ये दो महिलाएं थीं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। घटना के खुलासे के लिए आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। सर्विलांस टीम की मदद भी ली जा रही है। जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में एक मोटरसाइकिल से दो आरोपी जाते दिखे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *