पटना सिटी में शख्स ने अपने परिवार को पेट्रोल छिड़क कर जला दिया था। जिसमें आरोपी समेत 3 की मौत हुई थी। वहीं आरोपी के पत्नी प्रिया उर्फ मोनी, दो बेटे सूरज (3) और आयुष (10) की स्थिति अभी नाजुक है। मासूम बच्चों का जिम्मा पटना पुलिस ने उठाई है। पुलिस ने अपने खर्च पर NMCH से अपोलो बर्न हॉस्पिटल में परिजनों की सहमति से शिफ्ट कराया गया है। 5 दिन से दोनों मासूम अपोलो बर्न हॉस्पिटल में एडमिट हैं। ड्यूटी में तैनात चौक थाना की महिला होमगार्ड कोमल ने बताया कि 2 शिफ्ट में यहां ड्यूटी लगाई गई है। रात और दिन दोनों दोनों शिफ्ट में एक महिला और एक पुरुष पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाई गई है। देखभाल का जिम्मा सौंपा गया है। हादसे वाली दिन की तस्वीरें… इलाज के लिए 2.5 लाख रुपए का कंट्रिब्यूशन चौक थानेदार राजकिशोर सिंह और राजेश चौधरी की पहले पर पुलिसकर्मियों ने सैलरी से कंट्रिब्यूशन किया है। लगभग 2.5 लाख रुपए इलाज में दे चुके हैं और अभी भी पुलिसकर्मियों की ओर से कंट्रिब्यूशन जारी है। यहां तक कि परिवार की तरह पुलिसकर्मी दीदी-भैया और अंकल बनकर केयर टेकर की भूमिका में हैं। समय से दवा, खाना और शौच वगैरह कराने की जिम्मा महिला पुलिसकर्मी दीदी संभाल रही हैं। बच्चे भी पुलिसकर्मियों के साथ घुल मिल गए हैं। अपनी मां से ज्यादा किसी भी जरूरत के लिए या परेशानी में पुलिस दीदी को याद कर रहे हैं।
20 को हुई थी घटना दरअसल, पटना सिटी में 20 मई को को पहले पति ने पत्नी, बच्चों के साथ-साथ सास, ससुर को आग लगा दी थी। इस घटना में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में मुख्य आरोपी कन्हैया कुमार, गोविंद अग्रवाल के पिता पुरुषोत्तम प्रसाद और उनकी मां नीलम देवी शामिल हैं। तीनों घायलों की मौत इलाज के दौरान हुई थी। घटना पत्नी से विवाद के चलते हुई थी। गोविंद अग्रवाल ने चौक थाने में कन्हैया कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। घटना में घायल हुए गोविंद के दो बच्चे और उसकी पत्नी मोनी उर्फ प्रिया की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। घटना राजा बाबू खाटू श्याम गली में हुई थी।
कन्हैया कुमार को छोड़कर गोविंद से शादी की थी पुलिस के अनुसार, मोनी ने 15 दिन पहले कन्हैया कुमार को छोड़कर गोविंद से शादी की थी। बताया जा रहा है कि कन्हैया कुमार इसे लेकर नाराज था। बुधवार देर रात कन्हैया कुमार का अपनी पत्नी को लेकर गोविंद अग्रवाल के परिवार से विवाद हुआ था। आरोप है कि महिला का पहला पति और आरोपी कन्हैया कुमार अपने साथ पेट्रोल लेकर आया था। घर में घुसते ही उसने सभी के ऊपर पेट्रोल डाला और आग लगा दी। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पटना सिटी में शख्स ने अपने परिवार को पेट्रोल छिड़क कर जला दिया था। जिसमें आरोपी समेत 3 की मौत हुई थी। वहीं आरोपी के पत्नी प्रिया उर्फ मोनी, दो बेटे सूरज (3) और आयुष (10) की स्थिति अभी नाजुक है। मासूम बच्चों का जिम्मा पटना पुलिस ने उठाई है। पुलिस ने अपने खर्च पर NMCH से अपोलो बर्न हॉस्पिटल में परिजनों की सहमति से शिफ्ट कराया गया है। 5 दिन से दोनों मासूम अपोलो बर्न हॉस्पिटल में एडमिट हैं। ड्यूटी में तैनात चौक थाना की महिला होमगार्ड कोमल ने बताया कि 2 शिफ्ट में यहां ड्यूटी लगाई गई है। रात और दिन दोनों दोनों शिफ्ट में एक महिला और एक पुरुष पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाई गई है। देखभाल का जिम्मा सौंपा गया है। हादसे वाली दिन की तस्वीरें… इलाज के लिए 2.5 लाख रुपए का कंट्रिब्यूशन चौक थानेदार राजकिशोर सिंह और राजेश चौधरी की पहले पर पुलिसकर्मियों ने सैलरी से कंट्रिब्यूशन किया है। लगभग 2.5 लाख रुपए इलाज में दे चुके हैं और अभी भी पुलिसकर्मियों की ओर से कंट्रिब्यूशन जारी है। यहां तक कि परिवार की तरह पुलिसकर्मी दीदी-भैया और अंकल बनकर केयर टेकर की भूमिका में हैं। समय से दवा, खाना और शौच वगैरह कराने की जिम्मा महिला पुलिसकर्मी दीदी संभाल रही हैं। बच्चे भी पुलिसकर्मियों के साथ घुल मिल गए हैं। अपनी मां से ज्यादा किसी भी जरूरत के लिए या परेशानी में पुलिस दीदी को याद कर रहे हैं।
20 को हुई थी घटना दरअसल, पटना सिटी में 20 मई को को पहले पति ने पत्नी, बच्चों के साथ-साथ सास, ससुर को आग लगा दी थी। इस घटना में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में मुख्य आरोपी कन्हैया कुमार, गोविंद अग्रवाल के पिता पुरुषोत्तम प्रसाद और उनकी मां नीलम देवी शामिल हैं। तीनों घायलों की मौत इलाज के दौरान हुई थी। घटना पत्नी से विवाद के चलते हुई थी। गोविंद अग्रवाल ने चौक थाने में कन्हैया कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। घटना में घायल हुए गोविंद के दो बच्चे और उसकी पत्नी मोनी उर्फ प्रिया की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। घटना राजा बाबू खाटू श्याम गली में हुई थी।
कन्हैया कुमार को छोड़कर गोविंद से शादी की थी पुलिस के अनुसार, मोनी ने 15 दिन पहले कन्हैया कुमार को छोड़कर गोविंद से शादी की थी। बताया जा रहा है कि कन्हैया कुमार इसे लेकर नाराज था। बुधवार देर रात कन्हैया कुमार का अपनी पत्नी को लेकर गोविंद अग्रवाल के परिवार से विवाद हुआ था। आरोप है कि महिला का पहला पति और आरोपी कन्हैया कुमार अपने साथ पेट्रोल लेकर आया था। घर में घुसते ही उसने सभी के ऊपर पेट्रोल डाला और आग लगा दी। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।


