इंजीनियरिंग स्टूडेंट ने मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजी फोटो:कॉलेज कैंटीन में मिले थे पहली बार, परिजन से छिपकर ट्रिप पर गई थी दिल्ली

इंजीनियरिंग स्टूडेंट ने मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजी फोटो:कॉलेज कैंटीन में मिले थे पहली बार, परिजन से छिपकर ट्रिप पर गई थी दिल्ली

मोतिहारी के इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा रिमी की मौत के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी रॉबिन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस रॉबिन से पूछताछ कर रही है। घटना 21 मई गुरुवार की है, गर्ल्स हॉस्टल में एक छात्रा का फंदे से लटका शव मिला था। मृतका की पहचान रिमी कुमारी (21) के रूप में हुई है, जो 5वें सेमेस्टर में पढ़ती थी। रॉबिन ने पुलिस को बताया है कि रिमी के साथ उसका प्रेम प्रसंग पिछले तीन साल से चल रहा था। 2023 में रिमी के एडमिशन के कुछ टाइम बाद उनकी मुलाकात कैंटीन में हुई थी। 2 साल तक दोनों दोस्त रहे, इसके बाद उन्हें प्यार हो गया। पिछले एक साल से दोनों रिलेशनशिप में थे। रॉबिन ने बताया कि हम दोनों एक-दूसरे को एक-दूसरे की कंपनी बहुत पसंद थी। हाल ही में घर वालों से छिपकर हम दोनों दिल्ली घूमने भी गए थे। दिल्ली से लौटने के बाद एग्जाम की तैयारी में लगे थे। आत्महत्या से पहले बॉयफ्रेंड को भेजी फोटो रॉबिन के अनुसार, घटना से पहली वाली रात भी उसकी रिमी से बात हुई थी। सब कुछ नॉर्मल था। वहीं घटना वाले दिन जब रिमी ने फोन किया, तो रॉबिन ने अपनी लगातार दो परीक्षाओं का हवाला देते हुए बाद में बात करने को कहकर फोन काट दिया। इसके बाद रिमी ने रॉबिन को एक तस्वीर भेजी। तस्वीर देखते ही रॉबिन ने उसे फोन किया, लेकिन रिमी ने फोन उठाकर अलग रख दिया और फंदे से लटक गई। पहले घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें…
रिमी की फ्रेंड को फोन कर बताया रॉबिन ने तुरंत रिमी के बगल में रहने वाले एक छात्र को फोन कर देखने को कहा। छात्र ने जाकर देखा तो कमरा अंदर से बंद था। उसने वार्डन को सूचना दी, जिसके बाद दरवाजा तोड़कर रिमी को फंदे से उतारा गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रॉबिन ने बताया कि वह डरकर वहां से फरार हो गया था। रिमी का बॉयफ्रेंड रॉबिन मुंगेर का रहने वाला है। उसके पिता किसान हैं। वो 2 भाइयों में सबसे बड़ा है। रिमी के मौत मामले को लेकर मुफ़्फ़सिल थाना में कांड दर्ज किया गया है, जिसमें पुलिस लगातार जांच कर रही है। इस दौरान कॉलेज के प्रिंसिपल वार्डेन, कर्मी सहित अन्य से पूछताछ की गई है, ताकि पूरे कांड का खुलासा हो सके। मोतिहारी के इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा रिमी की मौत के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी रॉबिन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस रॉबिन से पूछताछ कर रही है। घटना 21 मई गुरुवार की है, गर्ल्स हॉस्टल में एक छात्रा का फंदे से लटका शव मिला था। मृतका की पहचान रिमी कुमारी (21) के रूप में हुई है, जो 5वें सेमेस्टर में पढ़ती थी। रॉबिन ने पुलिस को बताया है कि रिमी के साथ उसका प्रेम प्रसंग पिछले तीन साल से चल रहा था। 2023 में रिमी के एडमिशन के कुछ टाइम बाद उनकी मुलाकात कैंटीन में हुई थी। 2 साल तक दोनों दोस्त रहे, इसके बाद उन्हें प्यार हो गया। पिछले एक साल से दोनों रिलेशनशिप में थे। रॉबिन ने बताया कि हम दोनों एक-दूसरे को एक-दूसरे की कंपनी बहुत पसंद थी। हाल ही में घर वालों से छिपकर हम दोनों दिल्ली घूमने भी गए थे। दिल्ली से लौटने के बाद एग्जाम की तैयारी में लगे थे। आत्महत्या से पहले बॉयफ्रेंड को भेजी फोटो रॉबिन के अनुसार, घटना से पहली वाली रात भी उसकी रिमी से बात हुई थी। सब कुछ नॉर्मल था। वहीं घटना वाले दिन जब रिमी ने फोन किया, तो रॉबिन ने अपनी लगातार दो परीक्षाओं का हवाला देते हुए बाद में बात करने को कहकर फोन काट दिया। इसके बाद रिमी ने रॉबिन को एक तस्वीर भेजी। तस्वीर देखते ही रॉबिन ने उसे फोन किया, लेकिन रिमी ने फोन उठाकर अलग रख दिया और फंदे से लटक गई। पहले घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें…
रिमी की फ्रेंड को फोन कर बताया रॉबिन ने तुरंत रिमी के बगल में रहने वाले एक छात्र को फोन कर देखने को कहा। छात्र ने जाकर देखा तो कमरा अंदर से बंद था। उसने वार्डन को सूचना दी, जिसके बाद दरवाजा तोड़कर रिमी को फंदे से उतारा गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रॉबिन ने बताया कि वह डरकर वहां से फरार हो गया था। रिमी का बॉयफ्रेंड रॉबिन मुंगेर का रहने वाला है। उसके पिता किसान हैं। वो 2 भाइयों में सबसे बड़ा है। रिमी के मौत मामले को लेकर मुफ़्फ़सिल थाना में कांड दर्ज किया गया है, जिसमें पुलिस लगातार जांच कर रही है। इस दौरान कॉलेज के प्रिंसिपल वार्डेन, कर्मी सहित अन्य से पूछताछ की गई है, ताकि पूरे कांड का खुलासा हो सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *