भोजपुर में बगीचे से मिला युवक का शव:पूर्व के विवाद में हत्या की आशंका, पिता ने दो दोस्तों पर खिला-पिलाकर मारने का लगाया आरोप

भोजपुर में बगीचे से मिला युवक का शव:पूर्व के विवाद में हत्या की आशंका, पिता ने दो दोस्तों पर खिला-पिलाकर मारने का लगाया आरोप

भोजपुर में बगीचे से एक युवक का शव मिला है। परिजनों ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। नाक पर खून लगा था। मृतक की पहचान बामपाली वार्ड-7 निवासी लक्की पासवान(28) के तौर पर हुई है। घटना टाउन थाना क्षेत्र के बरहबतरा मोहल्ले की है। पिता सिकेन्द्र पासवान ने बताया कि रविवार की सुबह मां से मिलने के बाद दो दोस्तों के साथ घर से निकला था। दोनों युवक ने फेस को कवर कर रखा था। जिसके चलते पहचान नहीं हो सकी। घूमने के लिए सिंगही गया था। गांव के कुछ लोगों ने भी उसे अपने दोस्तों के साथ घूमते हुए देखा था। कुछ माह पहले सिंगही के लोगों से उसका झगड़ा हुआ था। मेरे बेटे पर चोरी का आरोप लगाया था। उस समय मुफस्सिल पुलिस उसे थाना लेकर गई थी, लेकिन आरोप स्पष्ट नहीं होने पर उसे छोड़ दिया था। झगड़ा करना वाले लोगों ने जान से मारने की धमकी दी थी। विवाद के बाद वो दूसरे राज्य मजदूरी के लिए चला गया था। वहां से 10 दिन पहले ही लौटा था। एक केस में बेल टूट गया था, इसलिए वापस घर आया था। सोमवार सुबह सूचना मिली कि बेटे का शव मिला है। हत्या का लगाया आरोप सिकेन्द्र पासवान ने सिंगही गांव निवासी जगदीश और डालडा पासवान पर पूर्व के विवाद में बेटे को खिला-पीलाकर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
घर में मचा कोहराम मृतक पांच भाई-बहन में सबसे बड़ा था। परिवार में पत्नी अनीता देवी, एक पुत्र ओमजी है। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर में बगीचे से एक युवक का शव मिला है। परिजनों ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। नाक पर खून लगा था। मृतक की पहचान बामपाली वार्ड-7 निवासी लक्की पासवान(28) के तौर पर हुई है। घटना टाउन थाना क्षेत्र के बरहबतरा मोहल्ले की है। पिता सिकेन्द्र पासवान ने बताया कि रविवार की सुबह मां से मिलने के बाद दो दोस्तों के साथ घर से निकला था। दोनों युवक ने फेस को कवर कर रखा था। जिसके चलते पहचान नहीं हो सकी। घूमने के लिए सिंगही गया था। गांव के कुछ लोगों ने भी उसे अपने दोस्तों के साथ घूमते हुए देखा था। कुछ माह पहले सिंगही के लोगों से उसका झगड़ा हुआ था। मेरे बेटे पर चोरी का आरोप लगाया था। उस समय मुफस्सिल पुलिस उसे थाना लेकर गई थी, लेकिन आरोप स्पष्ट नहीं होने पर उसे छोड़ दिया था। झगड़ा करना वाले लोगों ने जान से मारने की धमकी दी थी। विवाद के बाद वो दूसरे राज्य मजदूरी के लिए चला गया था। वहां से 10 दिन पहले ही लौटा था। एक केस में बेल टूट गया था, इसलिए वापस घर आया था। सोमवार सुबह सूचना मिली कि बेटे का शव मिला है। हत्या का लगाया आरोप सिकेन्द्र पासवान ने सिंगही गांव निवासी जगदीश और डालडा पासवान पर पूर्व के विवाद में बेटे को खिला-पीलाकर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
घर में मचा कोहराम मृतक पांच भाई-बहन में सबसे बड़ा था। परिवार में पत्नी अनीता देवी, एक पुत्र ओमजी है। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *