आरा सड़क हादसे में स्पेशल ब्रांच के ASI की मौत:दादा के निधन के बाद गांव आए थे, स्कूटी से पटना ड्यूटी जाने के दौरान बस ने रौंदा

आरा सड़क हादसे में स्पेशल ब्रांच के ASI की मौत:दादा के निधन के बाद गांव आए थे, स्कूटी से पटना ड्यूटी जाने के दौरान बस ने रौंदा

आरा के नगर थाना क्षेत्र में आरा-पटना मुख्य मार्ग सोमवार को एक सड़क हादसे में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के इंदु महिला कॉलेज के पास की है। जानकारी के मुताबिक, स्कूटी सवार पुलिसकर्मी ड्यूटी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें तेज रफ्तार बस ने रौंद दिया। हादसे के बाद पुलिसकर्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में शिफ्ट कराया गया, लेकिन यहां इलाज से पहले डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इसकी जानकारी ट्रैफिक पुलिस ने मृत पुलिसकर्मी के परिजन को दी, जिसके बाद वे लोग अस्पताल पहुंचे। मृतक की पहचान आयर थाना क्षेत्र के बलिगांव वार्ड नंबर-9 के रहने वाले राम लायक सिंह के बेटे 45 साल के राजीव रंजन सिंह के रूप में हुई है। राजीव रंजन सिंह पटना में स्पेशल ब्रांच में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे। दादा के निधन के बाद गांव आए थे राजीव रंजन सिंह परिजन अनिल कुमार ने बताया कि राजीव के 103 साल के दादा राम प्रसाद सिंह का 19 मई को निधन हो गया था। इसके बाद राजीव रंजन सिंह पटना से अपने गांव आए थे। सोमवार को 7वें दिन रीति-रिवाज पूरी करने के बाद वे स्कूटी से पटना जा रहे थे। इसी दौरान बस स्टैंड इंदु महिला कॉलेज के पास स्कूल बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। बस से रौंदे जाने के बाद ASI राजीव रंजन के सिर और सीने में गंभीर चोटें आई थी। खून से लथपथ हालत में स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनकी मौत हो चुकी थी। अनिल ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद सदर अस्पताल पहुंचे तो देखा कि राजीव रंजन स्ट्रेचर पर मृत अवस्था में पड़े हैं। वहीं, यातायात थानाध्यक्ष नागेंद्र कुमार ने बताया कि तेज रफ्तार से जा रही स्कूल बस ने उनके स्कूटी में टक्कर मारी थी। इसके बाद स्कूल बस को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताया जाता है कि मृत ASI के घर में पत्नी स्मिता सिंह एवं दो बेटे यशवीर एवं अमृत राज है। आरा के नगर थाना क्षेत्र में आरा-पटना मुख्य मार्ग सोमवार को एक सड़क हादसे में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के इंदु महिला कॉलेज के पास की है। जानकारी के मुताबिक, स्कूटी सवार पुलिसकर्मी ड्यूटी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें तेज रफ्तार बस ने रौंद दिया। हादसे के बाद पुलिसकर्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में शिफ्ट कराया गया, लेकिन यहां इलाज से पहले डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इसकी जानकारी ट्रैफिक पुलिस ने मृत पुलिसकर्मी के परिजन को दी, जिसके बाद वे लोग अस्पताल पहुंचे। मृतक की पहचान आयर थाना क्षेत्र के बलिगांव वार्ड नंबर-9 के रहने वाले राम लायक सिंह के बेटे 45 साल के राजीव रंजन सिंह के रूप में हुई है। राजीव रंजन सिंह पटना में स्पेशल ब्रांच में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे। दादा के निधन के बाद गांव आए थे राजीव रंजन सिंह परिजन अनिल कुमार ने बताया कि राजीव के 103 साल के दादा राम प्रसाद सिंह का 19 मई को निधन हो गया था। इसके बाद राजीव रंजन सिंह पटना से अपने गांव आए थे। सोमवार को 7वें दिन रीति-रिवाज पूरी करने के बाद वे स्कूटी से पटना जा रहे थे। इसी दौरान बस स्टैंड इंदु महिला कॉलेज के पास स्कूल बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। बस से रौंदे जाने के बाद ASI राजीव रंजन के सिर और सीने में गंभीर चोटें आई थी। खून से लथपथ हालत में स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनकी मौत हो चुकी थी। अनिल ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद सदर अस्पताल पहुंचे तो देखा कि राजीव रंजन स्ट्रेचर पर मृत अवस्था में पड़े हैं। वहीं, यातायात थानाध्यक्ष नागेंद्र कुमार ने बताया कि तेज रफ्तार से जा रही स्कूल बस ने उनके स्कूटी में टक्कर मारी थी। इसके बाद स्कूल बस को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताया जाता है कि मृत ASI के घर में पत्नी स्मिता सिंह एवं दो बेटे यशवीर एवं अमृत राज है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *