लखनऊ समेत पूरे देश में इस महीने लगातार चौथी बार फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल में 2.61 पैसा और और डीजल में 2.71 पैसे प्रति लीटर बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद लखनऊ में अब पेट्रोल 101.86 रुपए प्रति लीटर में मिलेगा। डीजल की कीमत 95.35 रुपए प्रति लीटर हो गई है। बढ़ती हुई कीमतों को लेकर बहुत सारे लोग जागरूक नहीं थे पेट्रोल टंकी पर पहली बार जब उन्हें बढ़ती हुई कीमतों का पता चला उनका कहना था कि बार-बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से बजट बिगड़ जाता है। ‘पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से बजट बिगड़ा’ पेट्रोल टंकी पर पेट्रोल डलवाने आए अनिल ने कहा कि पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से काफी दिक्कत हो जाती है, सरकार अपने टैक्स में कटौती करनी चाहिए । तेल का दाम बढ़ने से हर चीज में समस्या हो रही है , महंगाई बढ़ रही है । खानपान से लेकर बच्चों की पढ़ाई दवाई कपड़े सब महंगा हो रहा है। इतनी महंगाई हो चुकी है कि बजट बिल्कुल बिगड़ चुका है। फ्यूल महंगा होने से ट्रांसपोर्टेशन का खर्चा बढ़ जाता है । ‘खर्चों में कटौती करना पड़ता है’ सोनू ने कहा कि पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से बहुत ज्यादा दिक्कत होती है। हम लोग छात्र हैं घर से फिक्स पैसे मिलता है , उतने में ही महीना काटना पड़ता है। हर महीने अपनी जरूरतों में कटौती करना पड़ता है, बार बार घर से बढ़ाकर पैसे मांग नहीं सकते हैं। पेट्रोल डीजल की मार का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ता है । लोग कैब , बाइक बुक करते हैं , या अन्य वाहन से सफर करते हैं तो उसके भी दाम बढ़ जाते हैं। दिक्कत बहुत ज्यादा है मगर घर से निकलना भी मजबूरी है। हम को लगता है कि अभी हालात सुधरने वाले नहीं ये कीमत डेढ़ सौ के ऊपर जाएगी। ‘महंगाई से किसान परेशान’ अंकुश यादव ने कहा कि पंप पर पहुंच कर पता चला कि पेट्रोल ने शतक मार दिया है 100 के पार चला गया। कल का दाम कुछ और था और आज रेट बढ़ गया है। मई महीने में निरंतर बढ़ोतरी जारी है अगर ऐसा ही रहा तो हम लोगों के लिए मुसीबत खड़ी हो जाएगी। हम लोग छात्र हैं बार बार पैसे मांगने पर घर परिवार से भी अपमान सहना पड़ता है। फ्यूल के दाम बढ़ने से हर एक चीज महंगी होती है। पीएम मोदी भी आज कह रहे हैं संकट का दौर है तो इसका समाधान सरकार को निकालना चाहिए। इस महंगाई से सबसे ज्यादा परेशान खेती करने वाला गांव का गरीब और किसान है। ‘साइकिल बेस्ट ऑप्शन’ फ्यूल डलवाने आए लतीफ ने कहा कि अगर समय से कम पर न पहुंचना हो तो हम गाड़ी छोड़कर साइकिल ही चलाएं। जिस तरह से लगातार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ रहे हैं हम लोग परेशान हो चुके हैं। सरकार को इस बारे में कोई फर्क नहीं पड़ता। हम लोग आम जनता है कितना भी कहें मगर कोई सुनवाई नहीं होने वाली। चुनाव का जब समय आता है तब एक अलग माहौल बन जाता है। हम मुस्लिम समुदाय से आते हैं मांग करते हैं की गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करें। देश का माहौल सही होना चाहिए और महंगाई कम।


