जगन्नाथ रथ यात्रा समिति ने रणनीति बनाई:उन्नाव में यात्रा को भव्य बनाने पर चर्चा, ढोल-बाजों संग शामिल होंगे महाराजा रथ

जगन्नाथ रथ यात्रा समिति ने रणनीति बनाई:उन्नाव में यात्रा को भव्य बनाने पर चर्चा, ढोल-बाजों संग शामिल होंगे महाराजा रथ

उन्नाव में श्री सार्वजनिक जगन्नाथ रथ यात्रा समिति की पहली बैठक राजधानी मार्ग स्थित सब्जी मंडी में वीरेंद्र शुक्ला के आवास पर हुई। यह बैठक वर्ष 2026 में निकलने वाली रथ यात्रा की तैयारियों और उसे भव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर केंद्रित थी। बैठक में समिति के वरिष्ठ और युवा पदाधिकारियों ने यात्रा से जुड़ी व्यवस्थाओं पर अपने सुझाव दिए। समिति के महामंत्री अंजनी कुमार अग्निहोत्री ने बैठक का संचालन किया, जिसमें रथ यात्रा प्रभारी राजेश गुप्ता ‘गोल्डी’ भी उपस्थित थे। समिति के कोषाध्यक्ष कमल वर्मा ने पिछले वर्ष की यात्रा के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। आगामी यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, रथ सजावट, प्रसाद वितरण और मार्ग व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला ने बताया कि श्री सार्वजनिक जगन्नाथ रथ यात्रा पिछले 26 वर्षों से लगातार निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि शुरुआत में यह यात्रा छोटे स्तर पर होती थी, लेकिन अब यह समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं के सहयोग से भव्य रूप ले चुकी है। उन्होंने पिछली यात्रा के सफल संचालन के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी यात्रा ढोल-बाजों और आकर्षक झांकियों के साथ निकाली जाएगी। यात्रा को अधिक सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां तय की जाएंगी। समिति के युवा मंडल अध्यक्ष दिलीप शुक्ला ने जिम्मेदारी को एक बड़ा दायित्व बताया, जिसे निष्ठा और समर्पण से निभाने पर जोर दिया। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने यात्रा को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में भगवान जगन्नाथ से यात्रा के सफल आयोजन की प्रार्थना की गई। इस बैठक में सूर्यकुमार बाजपेई, श्रीकांत पांडे, हरिशंकर तिवारी, श्याम नारायण मिश्रा, शुभांकित बाजपेई, आकाश बाजपेई, विष्णु प्रसाद पांडे, अनूप मिश्रा, अनुज तिवारी, श्रीकांत शुक्ला, राजेश कुमार अग्निहोत्री, पंकज यादव, सर्वेश राजपूत, शिवम मिश्रा, केपी सिंह, नितिन दीक्षित, श्रेयांश मिश्रा, मनमोहन दीक्षित, मनीष बाजपेई, राजन कनौजिया, आशुतोष शुक्ला, ओम प्रकाश मिश्रा और प्रदीप शुक्ला सहित कई सदस्य मौजूद रहे। अरुण शुक्ला और श्री प्रकाश मिश्रा सहित कई लोग मौजूद रहे।
इनसेट 26 वर्षों से निकल रही रथ यात्रा समिति अध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला ने बताया कि श्री सार्वजनिक जगन्नाथ रथ यात्रा पिछले 26 वर्षों से लगातार निकाली जा रही है। हर वर्ष यात्रा का स्वरूप और भव्यता बढ़ती जा रही है।
इनसेट ढोल-बाजों और झांकियों से सजेगी यात्रा- बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी यात्रा ढोल-बाजों, भक्ति संगीत और आकर्षक झांकियों के साथ निकाली जाएगी। श्रद्धालुओं के स्वागत की विशेष तैयारियां भी की जाएंगी। कोषाध्यक्ष कमल वर्मा ने पिछले वर्ष की रथ यात्रा में हुए आय-व्यय का पूरा विवरण बैठक में प्रस्तुत किया। समिति के सदस्यों ने पारदर्शिता और बेहतर प्रबंधन पर जोर दिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *