हर किसी मेकअप बॉक्स में एक फेवरेट लिपस्टिक जरुर मौजद होती है। आपके मेकअप लुक में लिपस्टिक चार चांद लगा देती है। महिलाएं बिना लिपस्टिक लगाएं बिल्कुल नहीं रह सकती है। हमारी पसंदीदा लिपस्टिक को भी कभी-कभी नजर लग ही जाती है। जी हां, आपको भी काफी दर्द होगा, जब आपकी सबसे प्रिय लिपस्टिक अचानक से टूट जाए, गिर जाएं या किसी ने गलती से तोड़ दी हो। आजकल वैसे भी लिपस्टिक के प्रोडक्ट काफी महंगे आते हैं। महंगी लिपस्टिक टूटने से बहुत गुस्सा भी आता है। अब आप अपनी टूटी हुई लिपस्टिक को माचिस की तिल्ली और हेयर ड्रायर से एकदम पहले जैसा बना सकते हैं। अब आपको इसकी क्वालिटी खराब किए बिना बिल्कुल पहले जैसी लिपस्टिक बनाने के लिए आप इन तरीकों को फॉलो कर सकते हैं।
आखिर क्यों टूटती है लिपस्टिक
दरअसल, लिपस्टिक में बैक्स का इस्तेमाल जरुर किया जाता है। जब गर्मी में तापमान अधिक बढ़ जाता है तो इसके अंदर की बैक्स और तेल पिघलने लगता है। गर्मियों में जब होठों पर लिपस्टिक अप्लाई करते हैं, तो इसका बेस अचानक से टूट ही जाता है। बैक्स के पिघलने से लिपस्टिक टूट जाती है। इस समस्या से बचने के लिए आप माचिस की तिल्ली और हेयर ड्रायर की मदद से इसकी मोम को हल्का से मिल्ट करके, इसके दोनों कोनों को आपस में गोद की तरह चिपका दें।ॉ
टूटी हुई लिपस्टिक को ठीक करने के स्टेप
– इसके लिए आप अपने हाथों से अच्छे से वॉश कर लें। अब एक टिश्यू के ऊपर लिपस्टिक के टुकड़ों को रख लें।
– अब आप लिपस्टिक के अंदर बचें हुए टुकड़ों को ऊपर की तरफ स्क्रू करें। इसके बाद आप माचिस की तिल्ली जलाएं या फिर हेयर ड्रायर की लो हीट शुरु करें।
– ट्यूब के अंदर बचे हुए हिस्से की ऊपरी सतह को सिर्फ 4-5 सेकंड के लिए आंच या ड्रायर की गर्म हवा दिखाएं। जिससे यह बैक्स पिघला हुआ और चमकदार दिखने लगे।
– अब आप टूटे हुए टुकड़ों को हल्के हाथों से पिघले हुए बैक्स को ऊपर अच्छे से सीधे रख दें। इसके बाद इसको नीचे से हल्के से दबाएं, जिससे यह अच्छे से बैठ जाए या लॉक हो जाए।
– इसके बाद माचिस की तिल्ली या ड्रायर की लो हीट की मदद से किनारों को बाहर से हल्की सी हीट दें और एक साफ टूथपिक या उंगली से किनारों को साफ करके इसे अच्छे से साफ कर लें।
– अब आप लिपस्टिक को घुमाकर ट्यूब को नीचे के अंदर बंद कर दें और इसके ढक्कन को बंद करके, इस लिपस्टिक फ्रिजर में 1 से 2 घंटे के लिए रख दें और यह लीजिए तैयार है आपकी महंगी लिपस्टिक।


