आरा-बक्सर एनएच 922 पर कारीसाथ छोटी पुल के पास दिनदहाड़े हुई लूटकांड का पुलिस ने महज 12 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। इस मामले में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एक देसी पिस्टल और दो मोबाइल बरामद किए गए हैं। पुलिस अब उस बैंक खाते की भी जांच कर रही है, जिसमें पीड़ित से जबरन ऑनलाइन राशि ट्रांसफर कराई गई थी। मामले में दो अन्य लाइनरों की तलाश जारी है। सदर एसडीपीओ-वन राजकुमार साह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में गजराजगंज ओपी क्षेत्र के कारीसाथ गांव निवासी ऋतिक कुमार, सत्यम सिंह और आकाश उर्फ बिटू यादव शामिल है। इनमें ऋतिक कुमार के पास से एक देसी पिस्टल बरामद की गई है। जब्त मोबाइल की जांच में पीड़ित के खाते से ऑनलाइन राशि ट्रांसफर होने की पुष्टि हुई है।
जबरन रुपए ट्रांसफर करवा लिए थे पुलिस के अनुसार बिलौंटी निवासी काशी नाथ तिवारी के पुत्र चंदन कुमार 23 मई की सुबह करीब 11:45 बजे बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में कारीसाथ छोटी पुल के पास शौच के लिए रुके थे। तभी पहले से घात लगाए तीन बदमाशों ने उन्हें पिस्टल के बल पर कब्जे में लेकर पुल के नीचे ले गए। वहां उनके साथ मारपीट की गई। जबरन बैंक खाते से 28 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए थे। सूचना मिलते ही गजराजगंज ओपी प्रभारी चंचल महथा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर सबसे पहले ऋतिक कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया। उसके पास से देसी पिस्टल बरामद हुई।
अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी पूछताछ और उसकी निशानदेही पर सत्यम सिंह एवं आकाश उर्फ बिटू यादव को भी दबोच लिया गया। छापेमारी टीम में दरोगा धनंजय सिंह, सोनी कुमारी, एएसआई मनीष कुमार तथा पंचानन पासवान शामिल थे। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। आरा-बक्सर एनएच 922 पर कारीसाथ छोटी पुल के पास दिनदहाड़े हुई लूटकांड का पुलिस ने महज 12 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। इस मामले में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एक देसी पिस्टल और दो मोबाइल बरामद किए गए हैं। पुलिस अब उस बैंक खाते की भी जांच कर रही है, जिसमें पीड़ित से जबरन ऑनलाइन राशि ट्रांसफर कराई गई थी। मामले में दो अन्य लाइनरों की तलाश जारी है। सदर एसडीपीओ-वन राजकुमार साह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में गजराजगंज ओपी क्षेत्र के कारीसाथ गांव निवासी ऋतिक कुमार, सत्यम सिंह और आकाश उर्फ बिटू यादव शामिल है। इनमें ऋतिक कुमार के पास से एक देसी पिस्टल बरामद की गई है। जब्त मोबाइल की जांच में पीड़ित के खाते से ऑनलाइन राशि ट्रांसफर होने की पुष्टि हुई है।
जबरन रुपए ट्रांसफर करवा लिए थे पुलिस के अनुसार बिलौंटी निवासी काशी नाथ तिवारी के पुत्र चंदन कुमार 23 मई की सुबह करीब 11:45 बजे बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में कारीसाथ छोटी पुल के पास शौच के लिए रुके थे। तभी पहले से घात लगाए तीन बदमाशों ने उन्हें पिस्टल के बल पर कब्जे में लेकर पुल के नीचे ले गए। वहां उनके साथ मारपीट की गई। जबरन बैंक खाते से 28 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए थे। सूचना मिलते ही गजराजगंज ओपी प्रभारी चंचल महथा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर सबसे पहले ऋतिक कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया। उसके पास से देसी पिस्टल बरामद हुई।
अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी पूछताछ और उसकी निशानदेही पर सत्यम सिंह एवं आकाश उर्फ बिटू यादव को भी दबोच लिया गया। छापेमारी टीम में दरोगा धनंजय सिंह, सोनी कुमारी, एएसआई मनीष कुमार तथा पंचानन पासवान शामिल थे। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।