हाथरस में 18 मई को हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस इस मामले में अब तक एक किशोर सहित दो को गिरफ्तार कर चुकी है। यह घटना हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव ढकपुरा में हुई थी। 18 मई को गांव ढकपुरा में ओमी उर्फ ओमप्रकाश और उसके पड़ोसी महेंद्र पुत्र राजपाल के बीच घरेलू बातों को लेकर शराब के नशे में कहासुनी हो गई थी। महेंद्र के बेटे द्वारा अपने पिता को गाली देने पर ओमी ने इसे द्वेष मान लिया। इसके बाद ओमी ने अपने दोस्तों को बुलाकर गाली-गलौज शुरू कर दी। चबूतरे पर बैठे आकाश के चचेरे भाई सोनू पुत्र रामवीर ने जब इसका विरोध किया, तो उसे गोली मार दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई। एक आरोपी को मुठभेड़ में किया था गिरफ्तार… इस मामले में पुलिस ने आरोपी ऋषभ मीणा पुत्र कुंवरसैन मीणा निवासी बोझिया, थाना हाथरस जंक्शन को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया था। इसके अतिरिक्त, एक नामजद किशोर को भी गिरफ्तार कर किशोर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया। पुलिस इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।


