पूर्णिया| प्रभारी जिलाधिकारी सह डीडीसी अंजनी कुमार ने महानंदा सभागार जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन, किसान पंजीकरण मेगा कैंप की प्रगति, जनगणना 2027 तथा पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि फार्मर रजिस्ट्री के मामले में पूर्णिया जिला ने बिहार राज्य की रैंकिंग में चौथा स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों की सराहना की।जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसान पंजीकरण के लिए आयोजित मेगा कैम्पों का नियमित क्षेत्र भ्रमण कर कार्यों का अनुश्रवण एवं निरीक्षण सुनिश्चित करें। साथ ही निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य नहीं करने वाले कर्मियों से स्पष्टीकरण पूछने एवं एक दिन का वेतन काटने का भी निर्देश दिया गया।जनगणना 2027 के कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश सभी नोडल एवं वरीय पदाधिकारियों को दिए गए। पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण कार्यों में तेजी लाने तथा तय समय के भीतर कार्य पूर्ण करने का निर्देश भी दिया गया। पूर्णिया| प्रभारी जिलाधिकारी सह डीडीसी अंजनी कुमार ने महानंदा सभागार जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन, किसान पंजीकरण मेगा कैंप की प्रगति, जनगणना 2027 तथा पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि फार्मर रजिस्ट्री के मामले में पूर्णिया जिला ने बिहार राज्य की रैंकिंग में चौथा स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों की सराहना की।जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसान पंजीकरण के लिए आयोजित मेगा कैम्पों का नियमित क्षेत्र भ्रमण कर कार्यों का अनुश्रवण एवं निरीक्षण सुनिश्चित करें। साथ ही निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य नहीं करने वाले कर्मियों से स्पष्टीकरण पूछने एवं एक दिन का वेतन काटने का भी निर्देश दिया गया।जनगणना 2027 के कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश सभी नोडल एवं वरीय पदाधिकारियों को दिए गए। पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण कार्यों में तेजी लाने तथा तय समय के भीतर कार्य पूर्ण करने का निर्देश भी दिया गया।


