जिले में एजेंसियों से 10073 ग्राहकों को गैस मिली

पूर्णिया| गैस सिलेंडर को लेकर उपभोक्ताओं को परेशान होने की जरूरत नहीं है। जिला प्रशासन ने लोगों से गैस की उपलब्धता को लेकर अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और घबराहट में बुकिंग नहीं कराने की अपील की है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी रविशंकर उरांव ने बताया कि जिले में कुल 15125 उपभोक्ताओं द्वारा गैस सिलेंडर की मांग की गई थी। इसके विरुद्ध रविवार को विभिन्न गैस एजेंसियों के माध्यम से 10073 उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया गया। वहीं जिले की एजेंसियों में अभी भी 8909 गैस सिलेंडर स्टॉक में उपलब्ध हैं। जिले में एलपीजी गैस की स्थिति पूरी तरह सामान्य है तथा गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। गैस एजेंसियों द्वारा पूर्व की तरह नियमित रूप से उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी सेवा दी जा रही है। पूर्णिया| गैस सिलेंडर को लेकर उपभोक्ताओं को परेशान होने की जरूरत नहीं है। जिला प्रशासन ने लोगों से गैस की उपलब्धता को लेकर अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और घबराहट में बुकिंग नहीं कराने की अपील की है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी रविशंकर उरांव ने बताया कि जिले में कुल 15125 उपभोक्ताओं द्वारा गैस सिलेंडर की मांग की गई थी। इसके विरुद्ध रविवार को विभिन्न गैस एजेंसियों के माध्यम से 10073 उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया गया। वहीं जिले की एजेंसियों में अभी भी 8909 गैस सिलेंडर स्टॉक में उपलब्ध हैं। जिले में एलपीजी गैस की स्थिति पूरी तरह सामान्य है तथा गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। गैस एजेंसियों द्वारा पूर्व की तरह नियमित रूप से उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी सेवा दी जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *