आजमगढ़ में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई:नियमों का उल्लंघन करने पर अंग्रेजी शराब की दुकान पर लगा 77 हजार से अधिक का जुर्माना

आजमगढ़ में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई:नियमों का उल्लंघन करने पर अंग्रेजी शराब की दुकान पर लगा 77 हजार से अधिक का जुर्माना

आजमगढ़ के देवगांव कोतवाली क्षेत्र में निर्धारित समय से अधिक समय तक शराब की दुकान खोलने और महंगी दरों पर बिक्री किए जाने का मामला सामने आया है। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो का संज्ञान में लेते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर संबंधित शराब ठेका संचालक के विरुद्ध 77500 का चालान किया। इसके साथ ही कारण बताओं नोटिस भी जारी किया गया है। इस बारे में जिला प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि यदि संबंधित लाइसेंस धारक द्वारा संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया जाता है तो लाइसेंस भी निरस्त किया जाएगा। जिले में नियमों की अनदेखी किए जाने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व भी गंभीरपुर थाना क्षेत्र में सुबह 6:00 बजे से ठेके से शराब बिकने का वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया था। शराब की दुकान संचालकों को दी गई चेतावनी
जिला प्रशासन के अधिकारियों ने जिले के सभी शराब ठेका संचालकों को निर्धारित समय में दुकान खोलने के साथ-साथ नियम और शर्तों का पालन करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही किसी तरह से अवैध संचालन और बिक्री के साथ-साथ अनियमिता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई और लाइसेंस कैंसिल करने का भी निर्देश जारी किया गया है। आजमगढ़ पुलिस और आबकारी विभाग द्वारा लगातार चेकिंग और निगरानी की जा रही है। जिससे इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *