Glowing Skin का Secret है सही pH Balance, एक्सपर्ट से समझें Healthy Skin का पूरा साइंस

Glowing Skin का Secret है सही pH Balance, एक्सपर्ट से समझें Healthy Skin का पूरा साइंस
लंबे समय से कई सारी रिसर्च चल रही हैं कि पीएच का नाजुक बैलेंस स्किन के लिए काफी हेल्दी होता है। स्किन को हेल्दी रखने में यह मदद करता है, तो पहले इस पीएच लेवल के बारे में जानना बेहद जरुरी है, क्योंकि हर कोई नहीं जानता है कि क्या है पीएच लेवल। चलिए बिना देर किए आपको समझते हैं पीएच लेवल के बारे में।
क्या है pH लेवल?
पीएच की फुल फॉर्म में है पोटेंशियल हाइड्रोजेन। पोटेंशियल का अर्थ होता है पावर। सीधा मतलब यह कि कोई चीज कितनी एसिडिक होती है, यह सब पीएच लेवल से ही पता चलता है। गौरतलब है कि हर स्किन का अपना एक अलग पीएच लेवल होता है। आपको बताते चलें कि, इसको 0 से 14 के बीच में नपा जाता है। वहीं, स्किन के लिए  pH 7 नॉर्मल माना जाता है, इसे न्यूट्रल पीएच माना जाता है। हालांकि 5.5 पीएच लेवल भी सामान्य कैटेगरी में आता है। माना जाता है कि यह जितना लो होगा उतना ही एसिडिक लेवल हाई होगा और जितना हाई होगा एसिडिक कंटेंट उतना कम होगा। 
स्किन पीएच पर पड़ता है इन चीजों का असर
-डाइट
-साफ-सफाई की आदतें
-स्किन केयर प्रोडक्ट्स
कैसे जाने अपना पीएच लेवल?
यह जानने के लिए आपको चाहिए एक पीएच टेस्टिंग स्ट्रिप, डिस्टिल्ड वॉटर और साफ स्किन की जरूरत है। सबसे पहले अपने चेहरे को अच्छे से वॉश कर लें। इसके बाद 30 मिनट के बाद इसको नेचुरल स्थिति में आने दें। अब आप पीएच टेस्टिंग स्ट्रिप को डिस्टिल्ड वॉटर गीला कर लें और चेहरे के अलग-अलग हिस्से पर इसको लगा लें। कुछ समय के लिए लगाएं रखें।
अब आप टेस्टिंग किट के साथ आए स्ट्रिप के कलर में आए बदलाव से मिलान करें और अपना पीएच चेक करें। आपको बता दें कि, पीएच लेवल 4.7-5.5 के बीच आए, तो यह हेल्दी माना जाता है। अगर 6 आता है तो स्किन में अल्कालाइन होने के चांस ज्यादा है। यदि 4.5 या इससे भी कम आता है, तो स्किन एसिडिक की तरफ इशारा करती है। 
कैसे बिगड़ता है पीएच लेवल?
  – स्किन का ड्राई होना
 – स्किन का सेंसिटव होना
 – चेहरा वॉश करने के बाद स्किन को टाइट महसूस होना
कैसे बनाए स्किन फ्रेंडली 
  – स्किन को सही से बैलेंस रखने के लिए चेहरे को वॉश करने के बाद अच्छे से मॉइस्चराइजर लगाएं।
  – लो पीएच वाले स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें और केमिकल प्रोडक्ट से दूर रहे हैं।
 – सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें, ताकि आपकी स्किन धूप में सेफ रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *