विजय सिंह गौर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष बने:फतेहपुर में भव्य स्वागत, 1 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य

विजय सिंह गौर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष बने:फतेहपुर में भव्य स्वागत, 1 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य

फतेहपुर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम नगर कार्यालय, जेल रोड स्थित तांबेश्वर मंदिर के पास पूर्व निर्धारित समय पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित क्षत्रिय समाज के लोगों ने बारी-बारी से विजय सिंह गौर को माला पहनाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर ने सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए विश्वास दिलाया कि वे प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा दी गई जिम्मेदारी पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर ने घोषणा की कि 30 जून तक पूरे जिले के सभी ब्लॉकों का गठन कर लिया जाएगा। इसकी शुरुआत धाता ब्लॉक से होगी। उन्होंने यह भी बताया कि 4 जून को कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।
कार्यकारिणी विस्तार पर सभी उपस्थित सदस्यों से आम राय ली गई, जिस पर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यकारिणी का विस्तार 4 जून को कुशभा ग्राम सभा में किया जाएगा। गौर ने बताया कि उनका लक्ष्य प्रत्येक क्षत्रिय गांव में सभी को सदस्य बनाना है, जिसके लिए एक लाख सदस्यों का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बेसहारा बच्चियों की शादी कराने और गरीब बच्चों व बच्चियों को शिक्षा दिलाने में मदद करने की भी बात कही। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी अशोक तपस्वी ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन प्रयागराज मंडल उपाध्यक्ष नागेंद्र सिंह चौहान ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से आर पी सिंह भदौरिया, डॉ अभिषेक सिंह, अमित परिहार, संजय सिंह कछवाह, समरबीर सिंह, मोनू सिंह, पिन्टू सिंह, राकेश प्रताप सिंह, पंकज सिंह तोमर, लालजीत सिंह, राज सिंह भदौरिया, रंजना सिंह, मधु सिंह भदौरिया, लक्ष्मी सिंह भदौरिया, एस सी एस चौहान, अंगद सिंह चंदेल, डॉ विमल सिंह, अजय प्रताप सिंह, अरुण सिंह चौहान, अमित सिंह तोमर, सुधांशु सिंह, शायर सिंह, अमित सिंह गौतम, दिनेश सिंह, विकास सिंह, ज्ञानेन्द्र सिंह, ध्यानेंद्र सिंह, मुन्ना सिंह, सत्यम सिंह, अशोक सिंह, शिव नारायण सिंह, ब्रजेन्द्र बहादुर सिंह, राजेश सिंह बुन्देला, चेतन सिंह चौहान, अमन सिंह और योगेन्द्र सिंह भदौरिया सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *