भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के उदवंतनगर बाजार पर सड़क हादसा हुआ। इसमें जख्मी अधेड़ की मौत हो गई। इलाज के दौरान पटना के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के उदवंतनगर गांव निवासी स्व. नथुनी सिंह के 46 साल का बेटा सुनील सिंह है। वह पेशे से किसान थे। इधर, मृतक के छोटे भाई पिंटू कुमार ने बताया कि बीते 21 मई बुधवार की सुबह वह उदवंतनगर बाजार पर सामान खरीदने गए थे। उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे दूसरे बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी थी। तब स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें इलाज के लिए उदवंतनगर पीएचसी ले जाया गया था। सूचना पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंचे। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत को चिंताजनक देखते हुए रेफर कर दिया गया था। हालांकि परिजन सदर अस्पताल ना लाकर उन्हें पटना में स्थित निजी अस्पताल ले गए थे। जहां इलाज के दौरान आज सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। जिसके बाद परिजन उनके शव को वापस गांव ले आए और उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। मृतक अपने पांच बहन व तीन भाई में सातवें स्थान पर थे। भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के उदवंतनगर बाजार पर सड़क हादसा हुआ। इसमें जख्मी अधेड़ की मौत हो गई। इलाज के दौरान पटना के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के उदवंतनगर गांव निवासी स्व. नथुनी सिंह के 46 साल का बेटा सुनील सिंह है। वह पेशे से किसान थे। इधर, मृतक के छोटे भाई पिंटू कुमार ने बताया कि बीते 21 मई बुधवार की सुबह वह उदवंतनगर बाजार पर सामान खरीदने गए थे। उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे दूसरे बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी थी। तब स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें इलाज के लिए उदवंतनगर पीएचसी ले जाया गया था। सूचना पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंचे। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत को चिंताजनक देखते हुए रेफर कर दिया गया था। हालांकि परिजन सदर अस्पताल ना लाकर उन्हें पटना में स्थित निजी अस्पताल ले गए थे। जहां इलाज के दौरान आज सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। जिसके बाद परिजन उनके शव को वापस गांव ले आए और उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। मृतक अपने पांच बहन व तीन भाई में सातवें स्थान पर थे।


