बुरहानपुर में 15 मिनट की बारिश से मौसम बदला:बिजली भी चमकी, 41॰ गर्मी के बीच तेज बारिश और बिजली चमकने से मिली राहत

बुरहानपुर में 15 मिनट की बारिश से मौसम बदला:बिजली भी चमकी, 41॰ गर्मी के बीच तेज बारिश और बिजली चमकने से मिली राहत

बुरहानपुर जिले में रविवार दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। दोपहर सवा दो बजे से ढाई बजे तक शहर में तेज बारिश दर्ज की गई। इस दौरान आकाशीय बिजली भी चमकती रही। लगभग 15 मिनट तक हुई इस बारिश से 41 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच कुछ देर के लिए ठंडक महसूस हुई। हालांकि, बारिश केवल बुरहानपुर शहर तक ही सीमित रही। नेपानगर, खकनार और निंबोला जैसे आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दोपहर 3 बजे तक बारिश नहीं हुई। पारा 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज
मई माह में हुई इस बारिश के बाद हल्की धूप भी निकल आई। जिले में पिछले आठ दिनों से तापमान में लगातार परिवर्तन देखा जा रहा है। आठ दिन पहले जहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस था, वहीं रविवार को यह 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले कुछ दिनों के तापमान पर गौर करें तो, 17 मई को अधिकतम 44 और न्यूनतम 30 डिग्री, 18 मई को 44-31, 19 मई को 44-31, 20 मई को 40-31, 21 मई को 43-29 और 22 मई को 41-31 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा था। रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस पर कायम था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *