नालंदा के परवलपुर थाना क्षेत्र में पुलिस अभिरक्षा में लिए गए एक मारपीट के आरोपी की इलाज के दौरान पटना के पीएमसीएच में देर रात मौत हो गई है। मृतक की पहचान सलेमपुर गांव निवासी 35 साल के संजीत कुमार के रूप में हुई है। हिलसा डीएसपी-2 ऋषि राज ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि परवलपुर थाना के आरोपी संजीत कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसे थाना हाजत में रखा गया था। शनिवार 23 मई की सुबह लगभग 11 बजे जब पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाने की तैयारी कर रही थी, तब आरोपी ने अचानक तबीयत खराब होने की शिकायत की। पुलिस ने तुरंत उसे तत्काल परवलपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पहले सदर अस्पताल बिहार शरीफ, फिर विम्स पावापुरी और अंततः पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया। पीएमसीएच में इलाज के दौरान शनिवार रात करीब 11 बजे संजीत कुमार ने दम तोड़ दिया। चूंकि मौत पुलिस अभिरक्षा के दौरान हुई है, इसलिए मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) की गाइडलाइन और तय एसओपी का सख्ती से पालन किया जा रहा है। डीएसपी ने बताया कि मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शव की समीक्षा रिपोर्ट तैयार की गई है। साथ ही, मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए डॉक्टरों की टीम गठित कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है और इस पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। बता दें कि 1 मई को सलेमपुर गांव के ही एक व्यक्ति संजीव कुमार ने संजीत कुमार समेत पांच लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले में संजीत कुमार फरार चल रहा था और कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। इस मामले में संजीत के अलावा श्याम प्रसाद, रंजीत प्रसाद, मुरारी कुमार और धर्मवीर कुमार को भी आरोपी बनाया गया है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, ताकि आगे की विधिक कार्रवाई की जा सके। नालंदा के परवलपुर थाना क्षेत्र में पुलिस अभिरक्षा में लिए गए एक मारपीट के आरोपी की इलाज के दौरान पटना के पीएमसीएच में देर रात मौत हो गई है। मृतक की पहचान सलेमपुर गांव निवासी 35 साल के संजीत कुमार के रूप में हुई है। हिलसा डीएसपी-2 ऋषि राज ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि परवलपुर थाना के आरोपी संजीत कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसे थाना हाजत में रखा गया था। शनिवार 23 मई की सुबह लगभग 11 बजे जब पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाने की तैयारी कर रही थी, तब आरोपी ने अचानक तबीयत खराब होने की शिकायत की। पुलिस ने तुरंत उसे तत्काल परवलपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पहले सदर अस्पताल बिहार शरीफ, फिर विम्स पावापुरी और अंततः पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया। पीएमसीएच में इलाज के दौरान शनिवार रात करीब 11 बजे संजीत कुमार ने दम तोड़ दिया। चूंकि मौत पुलिस अभिरक्षा के दौरान हुई है, इसलिए मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) की गाइडलाइन और तय एसओपी का सख्ती से पालन किया जा रहा है। डीएसपी ने बताया कि मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शव की समीक्षा रिपोर्ट तैयार की गई है। साथ ही, मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए डॉक्टरों की टीम गठित कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है और इस पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। बता दें कि 1 मई को सलेमपुर गांव के ही एक व्यक्ति संजीव कुमार ने संजीत कुमार समेत पांच लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले में संजीत कुमार फरार चल रहा था और कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। इस मामले में संजीत के अलावा श्याम प्रसाद, रंजीत प्रसाद, मुरारी कुमार और धर्मवीर कुमार को भी आरोपी बनाया गया है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, ताकि आगे की विधिक कार्रवाई की जा सके।


