नई गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन पर 1 प्रतिशत सेस लगेगा:डिप्टी सीएम ने कहा- अतिरिक्त राशि क्लाइमेट फंड में जमा होगी, पर्यावरण संरक्षण में इस्तेमाल होंगे रुपए

नई गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन पर 1 प्रतिशत सेस लगेगा:डिप्टी सीएम ने कहा- अतिरिक्त राशि क्लाइमेट फंड में जमा होगी, पर्यावरण संरक्षण में इस्तेमाल होंगे रुपए

डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने रविवार को जदयू ऑफिस में पीसी की। उन्होंने पेट्रोल-डीजल की कीमत, बिहार में बढ़ते तापमान, पर्यावरण संरक्षण और कानून व्यवस्था को लेकर बयान दिया। विजय कुमार चौधरी ने कहा कि बिहार एनवायरनमेंट फंड यानी क्लाइमेट फंड बनाया जाएगा। राज्य सरकार के सभी विभागों में 0.25 प्रतिशत सेस लगाया जाएगा। इसके अलावा नई गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन पर भी 1 प्रतिशत सेस लिया जाएगा। यह राशि क्लाइमेट फंड में जमा होगी और इसका इस्तेमाल पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए किया जाएगा। इसके अवाला कहा कि पेट्रोल-डीजल की खपत कम करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लोगों से इसकी खपत कम करने की अपील कर चुके हैं। कई देशों की तुलना में भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें नियंत्रित हैं। क्या होता है सेस जब कोई व्यक्ति बिहार में नई गाड़ी खरीदेगा और उसका रजिस्ट्रेशन करवाएगा, तब सरकार उससे रजिस्ट्रेशन फीस के अलावा अतिरिक्त पैसे भी लेगी। इसी अतिरिक्त पैसे को “सेस” कहा जाता है। डिप्टी सीएम के मुताबिक नई गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन पर 1 प्रतिशत सेस लगाया जाएगा। यानी अगर किसी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन अमाउंट 10 लाख रुपए है, तो उसके ऊपर 10 हजार रुपए अतिरिक्त देने पड़ सकते हैं। सरकार का कहना है कि यह पैसा सीधे “क्लाइमेट फंड” में जाएगा।
बिहार में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है डिप्टी सीएम ने कहा कि पटना का तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दिन के समय ऐसी गर्म हवा चल रही है जैसे आग बरस रही हो। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के एक जिले में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। ऐसे में बिहार के लोगों को अभी से सतर्क होने की जरूरत है। विजय कुमार चौधरी ने कहा कि अगर जलवायु परिवर्तन को लेकर अभी से गंभीर कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में बिहार में भी हालात और खराब हो सकते हैं। जल-जीवन-हरियाली अभियान का दिख रहा असर डिप्टी सीएम ने कहा कि 2019 में जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थे। जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जल-जीवन-हरियाली अभियान की शुरुआत की थी। उस समय मैं विधानसभा अध्यक्ष था और मैंने खुद इस अभियान को गंभीरता से देखा था। अब इस योजना का असर दिखाई दे रहा है। बिहार में भूजल स्तर में सुधार देखने को मिल रहा है और धरती के नीचे पानी की मात्रा बढ़ी है। डिप्टी सीएम ने बिहार के लोगों और उद्योगपतियों से पर्यावरण बचाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी कहते थे कि पृथ्वी का उतना ही उपयोग करना चाहिए जिससे आने वाली पीढ़ियों के लिए भी संसाधन बचे रहें। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आना होगा। तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार तेजस्वी यादव के उस बयान पर भी विजय कुमार चौधरी ने प्रतिक्रिया दी जिसमें उन्होंने कहा था कि सरकार के पास फंड नहीं है। इस पर डिप्टी सीएम ने कहा कि अगर सरकार के पास फंड नहीं होता तो बाजार कैसे चलता और लोग कैसे घूमते। उन्होंने विपक्ष के आरोपों को बेबुनियाद बताया। डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने रविवार को जदयू ऑफिस में पीसी की। उन्होंने पेट्रोल-डीजल की कीमत, बिहार में बढ़ते तापमान, पर्यावरण संरक्षण और कानून व्यवस्था को लेकर बयान दिया। विजय कुमार चौधरी ने कहा कि बिहार एनवायरनमेंट फंड यानी क्लाइमेट फंड बनाया जाएगा। राज्य सरकार के सभी विभागों में 0.25 प्रतिशत सेस लगाया जाएगा। इसके अलावा नई गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन पर भी 1 प्रतिशत सेस लिया जाएगा। यह राशि क्लाइमेट फंड में जमा होगी और इसका इस्तेमाल पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए किया जाएगा। इसके अवाला कहा कि पेट्रोल-डीजल की खपत कम करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लोगों से इसकी खपत कम करने की अपील कर चुके हैं। कई देशों की तुलना में भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें नियंत्रित हैं। क्या होता है सेस जब कोई व्यक्ति बिहार में नई गाड़ी खरीदेगा और उसका रजिस्ट्रेशन करवाएगा, तब सरकार उससे रजिस्ट्रेशन फीस के अलावा अतिरिक्त पैसे भी लेगी। इसी अतिरिक्त पैसे को “सेस” कहा जाता है। डिप्टी सीएम के मुताबिक नई गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन पर 1 प्रतिशत सेस लगाया जाएगा। यानी अगर किसी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन अमाउंट 10 लाख रुपए है, तो उसके ऊपर 10 हजार रुपए अतिरिक्त देने पड़ सकते हैं। सरकार का कहना है कि यह पैसा सीधे “क्लाइमेट फंड” में जाएगा।
बिहार में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है डिप्टी सीएम ने कहा कि पटना का तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दिन के समय ऐसी गर्म हवा चल रही है जैसे आग बरस रही हो। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के एक जिले में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। ऐसे में बिहार के लोगों को अभी से सतर्क होने की जरूरत है। विजय कुमार चौधरी ने कहा कि अगर जलवायु परिवर्तन को लेकर अभी से गंभीर कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में बिहार में भी हालात और खराब हो सकते हैं। जल-जीवन-हरियाली अभियान का दिख रहा असर डिप्टी सीएम ने कहा कि 2019 में जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थे। जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जल-जीवन-हरियाली अभियान की शुरुआत की थी। उस समय मैं विधानसभा अध्यक्ष था और मैंने खुद इस अभियान को गंभीरता से देखा था। अब इस योजना का असर दिखाई दे रहा है। बिहार में भूजल स्तर में सुधार देखने को मिल रहा है और धरती के नीचे पानी की मात्रा बढ़ी है। डिप्टी सीएम ने बिहार के लोगों और उद्योगपतियों से पर्यावरण बचाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी कहते थे कि पृथ्वी का उतना ही उपयोग करना चाहिए जिससे आने वाली पीढ़ियों के लिए भी संसाधन बचे रहें। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आना होगा। तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार तेजस्वी यादव के उस बयान पर भी विजय कुमार चौधरी ने प्रतिक्रिया दी जिसमें उन्होंने कहा था कि सरकार के पास फंड नहीं है। इस पर डिप्टी सीएम ने कहा कि अगर सरकार के पास फंड नहीं होता तो बाजार कैसे चलता और लोग कैसे घूमते। उन्होंने विपक्ष के आरोपों को बेबुनियाद बताया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *