मोतिहारी में सड़क हादसा, महिला की मौत:पति गंभीर घायल, अज्ञात बोलेरो ने मारी टक्कर

मोतिहारी में सड़क हादसा, महिला की मौत:पति गंभीर घायल, अज्ञात बोलेरो ने मारी टक्कर

मोतिहारी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। हादसा मंगलापुर के समीप हुआ, जहां तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो वाहन ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। इलाज कराने जा रहे थे दंपति मृतका की पहचान मठिया गांव निवासी रामपुकार यादव की 26 वर्षीय पत्नी रमिता देवी के रूप में की गई है। घटना के संबंध में मृतका के परिजन विक्रम यादव ने बताया कि रामपुकार यादव अपनी पत्नी रमिता देवी को इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले जा रहे थे। इसी दौरान मंगलापुर के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। रास्ते में हुई महिला की मौत हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को संग्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही रमिता देवी ने दम तोड़ दिया। वहीं रामपुकार यादव का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि उनके सिर और सीने में गंभीर चोटें आई हैं। परिवार में मचा कोहराम घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के घर में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि रामपुकार यादव और रमिता देवी की तीन छोटी बेटियां हैं, जिन्हें अब तक अपनी मां की मौत की जानकारी नहीं दी गई है। परिजनों के अनुसार रामपुकार यादव बाहर रहकर एक निजी फैक्ट्री में सुपरवाइजर का काम करते थे। वह कुछ दिन पहले ही पत्नी के इलाज के लिए घर आए थे। फरार ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस घटना के बाद चालक बोलेरो लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इलाके में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने और सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। मोतिहारी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। हादसा मंगलापुर के समीप हुआ, जहां तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो वाहन ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। इलाज कराने जा रहे थे दंपति मृतका की पहचान मठिया गांव निवासी रामपुकार यादव की 26 वर्षीय पत्नी रमिता देवी के रूप में की गई है। घटना के संबंध में मृतका के परिजन विक्रम यादव ने बताया कि रामपुकार यादव अपनी पत्नी रमिता देवी को इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले जा रहे थे। इसी दौरान मंगलापुर के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। रास्ते में हुई महिला की मौत हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को संग्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही रमिता देवी ने दम तोड़ दिया। वहीं रामपुकार यादव का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि उनके सिर और सीने में गंभीर चोटें आई हैं। परिवार में मचा कोहराम घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के घर में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि रामपुकार यादव और रमिता देवी की तीन छोटी बेटियां हैं, जिन्हें अब तक अपनी मां की मौत की जानकारी नहीं दी गई है। परिजनों के अनुसार रामपुकार यादव बाहर रहकर एक निजी फैक्ट्री में सुपरवाइजर का काम करते थे। वह कुछ दिन पहले ही पत्नी के इलाज के लिए घर आए थे। फरार ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस घटना के बाद चालक बोलेरो लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इलाके में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने और सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *