जमुई के महाराजगंज बाजार स्थित एक घड़ी दुकान के बाहर युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़ित युवक ने जमुई थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। घड़ी खरीदने गया था युवक पीड़ित मो. साहिल, पिता मो. जहाँगीर, निवासी सतगामा वार्ड नंबर-3, जिला जमुई ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब एक बजे वह अपने घर से घड़ी खरीदने के लिए महाराजगंज बाजार स्थित शंभू ब्रांच घड़ी दुकान पहुंचा था। इसी दौरान विजय कुमार, अंकित कुमार, सुजीत कुमार, शिवम कुमार, अजय कुमार समेत दो-तीन अज्ञात युवकों ने उसे दुकान से बाहर खींच लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। लाठी-डंडे से बेरहमी से पीटा पीड़ित का आरोप है कि सभी युवकों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से उसकी बेरहमी से पिटाई की। हमले में उसके सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। मो. साहिल ने आवेदन में कहा है कि यदि आसपास मौजूद लोग बीच-बचाव नहीं करते तो आरोपी उसकी जान भी ले सकते थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। CCTV में कैद हुई पूरी घटना घटना के दौरान हुई पूरी मारपीट दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। रविवार को इसका वीडियो सामने आया, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवक मो. साहिल को दुकान से बाहर खींचकर ले जाते हैं और फिर लाठी-डंडों से उसकी पिटाई करते हैं। पीड़ित ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने की बात कही है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पुलिस जांच में जुटी इधर पुलिस ने आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और पीड़ित के आवेदन के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने बाजार क्षेत्र में बढ़ रही मारपीट की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। जमुई के महाराजगंज बाजार स्थित एक घड़ी दुकान के बाहर युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़ित युवक ने जमुई थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। घड़ी खरीदने गया था युवक पीड़ित मो. साहिल, पिता मो. जहाँगीर, निवासी सतगामा वार्ड नंबर-3, जिला जमुई ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब एक बजे वह अपने घर से घड़ी खरीदने के लिए महाराजगंज बाजार स्थित शंभू ब्रांच घड़ी दुकान पहुंचा था। इसी दौरान विजय कुमार, अंकित कुमार, सुजीत कुमार, शिवम कुमार, अजय कुमार समेत दो-तीन अज्ञात युवकों ने उसे दुकान से बाहर खींच लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। लाठी-डंडे से बेरहमी से पीटा पीड़ित का आरोप है कि सभी युवकों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से उसकी बेरहमी से पिटाई की। हमले में उसके सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। मो. साहिल ने आवेदन में कहा है कि यदि आसपास मौजूद लोग बीच-बचाव नहीं करते तो आरोपी उसकी जान भी ले सकते थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। CCTV में कैद हुई पूरी घटना घटना के दौरान हुई पूरी मारपीट दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। रविवार को इसका वीडियो सामने आया, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवक मो. साहिल को दुकान से बाहर खींचकर ले जाते हैं और फिर लाठी-डंडों से उसकी पिटाई करते हैं। पीड़ित ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने की बात कही है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पुलिस जांच में जुटी इधर पुलिस ने आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और पीड़ित के आवेदन के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने बाजार क्षेत्र में बढ़ रही मारपीट की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।


