शेखपुरा के बरबीघा-शेखोपुरसराय मुख्य सड़क मार्ग पर सामस मोड़ के समीप शनिवार की देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को रेफरल अस्पताल बरबीघा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक से नालंदा जिले के राजगीर जा रहे थे। इसी दौरान सामस मोड़ के पास विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में युवक को मृत घोषित किया गया रेफरल अस्पताल बरबीघा में इलाज के दौरान चिकित्सकों ने राहुल कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घायल युवक राकेश कुमार की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बरबीघा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया। बैंड पार्टी में काम करता था राहुल मृत युवक की पहचान बरबीघा नगर क्षेत्र के बुलाचक मोहल्ला निवासी राजू प्रसाद तूरी के 25 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राहुल बैंड पार्टी में काम करता था। वहीं घायल युवक की पहचान बुलाचक मोहल्ला निवासी अशोक राम के पुत्र राकेश कुमार के रूप में की गई है। मृतक के रिश्तेदार अमर तूरी ने बताया कि दोनों युवक राजगीर में चल रहे मलमास मेले में घूमने के लिए बाइक से निकले थे। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया। 12 दिन पहले पैदा हुआ था बेटा परिजनों ने बताया कि राहुल कुमार तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी एक तीन साल की बेटी है, जबकि महज 12 दिन पहले ही उसकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया था। परिवार के लोगों ने बताया कि राहुल अपने नवजात बेटे की छठियारी की तैयारी कर रहा था, लेकिन इससे पहले ही हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। बेटे के जन्म की खुशी अभी घर में पूरी तरह खत्म भी नहीं हुई थी कि अचानक मातम छा गया। परिवार में मचा कोहराम घटना के बाद मृतक के घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले में भी शोक का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने और हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। शेखपुरा के बरबीघा-शेखोपुरसराय मुख्य सड़क मार्ग पर सामस मोड़ के समीप शनिवार की देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को रेफरल अस्पताल बरबीघा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक से नालंदा जिले के राजगीर जा रहे थे। इसी दौरान सामस मोड़ के पास विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में युवक को मृत घोषित किया गया रेफरल अस्पताल बरबीघा में इलाज के दौरान चिकित्सकों ने राहुल कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घायल युवक राकेश कुमार की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बरबीघा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया। बैंड पार्टी में काम करता था राहुल मृत युवक की पहचान बरबीघा नगर क्षेत्र के बुलाचक मोहल्ला निवासी राजू प्रसाद तूरी के 25 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राहुल बैंड पार्टी में काम करता था। वहीं घायल युवक की पहचान बुलाचक मोहल्ला निवासी अशोक राम के पुत्र राकेश कुमार के रूप में की गई है। मृतक के रिश्तेदार अमर तूरी ने बताया कि दोनों युवक राजगीर में चल रहे मलमास मेले में घूमने के लिए बाइक से निकले थे। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया। 12 दिन पहले पैदा हुआ था बेटा परिजनों ने बताया कि राहुल कुमार तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी एक तीन साल की बेटी है, जबकि महज 12 दिन पहले ही उसकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया था। परिवार के लोगों ने बताया कि राहुल अपने नवजात बेटे की छठियारी की तैयारी कर रहा था, लेकिन इससे पहले ही हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। बेटे के जन्म की खुशी अभी घर में पूरी तरह खत्म भी नहीं हुई थी कि अचानक मातम छा गया। परिवार में मचा कोहराम घटना के बाद मृतक के घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले में भी शोक का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने और हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।


