अररिया में राजस्व विभाग का प्रशिक्षण:सेवानिवृत्त अपर सचिव ने साझा किए प्रशासनिक अनुभव, भूमि सुधार विभाग से चर्चा

अररिया में राजस्व विभाग का प्रशिक्षण:सेवानिवृत्त अपर सचिव ने साझा किए प्रशासनिक अनुभव, भूमि सुधार विभाग से चर्चा

अररिया समाहरणालय स्थित परमान सभागार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के कार्यों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता अररिया के जिलाधिकारी विनोद दूहन ने की। यह प्रशिक्षण राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार पटना के सेवानिवृत्त अपर सचिव राधा मोहन प्रसाद द्वारा दिया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी विनोद दूहन ने अपने संबोधन में कहा कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित कार्य सीधे आम जनता से जुड़े होते हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण से अधिकारियों और कर्मियों को अपने कार्यों के निष्पादन में व्यावहारिक अनुभव और नई जानकारी मिलेगी, जिससे वे आम लोगों को बेहतर सेवा प्रदान कर सकेंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त अपर सचिव राधा मोहन प्रसाद ने अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ अपने लंबे प्रशासनिक अनुभव साझा किए। राजस्व संबंधी मामलों को प्रभावी बनाने पर दिया जोर उन्होंने भूमि विवादों के निष्पादन, दाखिल-खारिज, परिमार्जन, जमाबंदी, भू-अभिलेख संधारण और अन्य राजस्व संबंधी मामलों को अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया। प्रशिक्षण में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। उल्लेखनीय है कि सेवानिवृत्त अपर सचिव राधा मोहन प्रसाद ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित कई पुस्तकें लिखी हैं। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान अपनी एक लिखित पुस्तक जिलाधिकारी को भेंट की। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों ने भाग लिया। इसमें अपर समाहर्ता अररिया, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अररिया, जिला पंचायत राज पदाधिकारी अररिया, अनुमंडल पदाधिकारी अररिया, भूमि सुधार उप समाहर्ता अररिया सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। यह जानकारी सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय द्वारा शनिवार रात करीब 9 बजे प्रेस रिलीज जारी कर दी गई। अररिया समाहरणालय स्थित परमान सभागार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के कार्यों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता अररिया के जिलाधिकारी विनोद दूहन ने की। यह प्रशिक्षण राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार पटना के सेवानिवृत्त अपर सचिव राधा मोहन प्रसाद द्वारा दिया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी विनोद दूहन ने अपने संबोधन में कहा कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित कार्य सीधे आम जनता से जुड़े होते हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण से अधिकारियों और कर्मियों को अपने कार्यों के निष्पादन में व्यावहारिक अनुभव और नई जानकारी मिलेगी, जिससे वे आम लोगों को बेहतर सेवा प्रदान कर सकेंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त अपर सचिव राधा मोहन प्रसाद ने अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ अपने लंबे प्रशासनिक अनुभव साझा किए। राजस्व संबंधी मामलों को प्रभावी बनाने पर दिया जोर उन्होंने भूमि विवादों के निष्पादन, दाखिल-खारिज, परिमार्जन, जमाबंदी, भू-अभिलेख संधारण और अन्य राजस्व संबंधी मामलों को अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया। प्रशिक्षण में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। उल्लेखनीय है कि सेवानिवृत्त अपर सचिव राधा मोहन प्रसाद ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित कई पुस्तकें लिखी हैं। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान अपनी एक लिखित पुस्तक जिलाधिकारी को भेंट की। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों ने भाग लिया। इसमें अपर समाहर्ता अररिया, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अररिया, जिला पंचायत राज पदाधिकारी अररिया, अनुमंडल पदाधिकारी अररिया, भूमि सुधार उप समाहर्ता अररिया सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। यह जानकारी सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय द्वारा शनिवार रात करीब 9 बजे प्रेस रिलीज जारी कर दी गई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *