केंद्रीय मंत्री राज भूषण निषाद ने मुकेश सहनी को घेरा:बोले- बिहार में दाल नहीं गली;यूपी में कैसे गलेगी, लोगों को नियमों का करना चाहिए पालन

केंद्रीय मंत्री राज भूषण निषाद ने मुकेश सहनी को घेरा:बोले- बिहार में दाल नहीं गली;यूपी में कैसे गलेगी, लोगों को नियमों का करना चाहिए पालन

केंद्रीय राज्य मंत्री राज भूषण निषाद शनिवार को मोतिहारी पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान वीआईपी पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी पर निशाना साधा। निषाद ने सहनी को जनाधारहीन नेता बताया और कहा कि बिहार में हार के बाद अब वे उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रहे हैं, लेकिन वहां भी उन्हें सफलता मिलने की संभावना नहीं है। राज भूषण निषाद ने कहा कि मुकेश सहनी खुद को बड़ा नेता मानते हैं, जबकि उनका जनाधार लगातार कमजोर हो रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “जब उनकी दाल बिहार में नहीं गली, तो उत्तर प्रदेश में कैसे गलेगी।” निषाद ने दावा किया कि बिहार की जनता ने उन्हें पहले ही नकार दिया है और अब यूपी की जनता भी उन्हें स्वीकार नहीं करेगी। देश में लगातार मजबूत हो रही भाजपा केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा देश में लगातार मजबूत हो रही है। जनता का भरोसा पार्टी पर बढ़ता जा रहा है। उन्होंने पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणामों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा हर क्षेत्र में मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है और आने वाले समय में बेहतर प्रदर्शन करेगी। उत्तर प्रदेश के राजनीतिक परिदृश्य पर बोलते हुए निषाद ने कहा कि यूपी का विकास मॉडल पूरे देश के सामने एक उदाहरण है। उन्होंने बताया कि कानून-व्यवस्था, सड़क, बिजली और बुनियादी सुविधाओं के मामले में यूपी ने उल्लेखनीय प्रगति की है, जिससे जनता का विश्वास सरकार पर और मजबूत हुआ है। ‘लोगों को नियमों का पालन करना चाहिए’ वहीं, सड़क पर नमाज पढ़ने के मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हर कार्य के लिए निर्धारित स्थान होता है। लोगों को नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि धार्मिक गतिविधियों के लिए भी स्थान तय हैं और सभी को इसका सम्मान करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा। निषाद ने कहा कि विपक्षी दल जनता के मुद्दों से भटकाने की कोशिश करते हैं, लेकिन देश की जनता अब जागरूक हो चुकी है और विकास के नाम पर ही वोट करती है। केंद्रीय राज्य मंत्री राज भूषण निषाद शनिवार को मोतिहारी पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान वीआईपी पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी पर निशाना साधा। निषाद ने सहनी को जनाधारहीन नेता बताया और कहा कि बिहार में हार के बाद अब वे उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रहे हैं, लेकिन वहां भी उन्हें सफलता मिलने की संभावना नहीं है। राज भूषण निषाद ने कहा कि मुकेश सहनी खुद को बड़ा नेता मानते हैं, जबकि उनका जनाधार लगातार कमजोर हो रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “जब उनकी दाल बिहार में नहीं गली, तो उत्तर प्रदेश में कैसे गलेगी।” निषाद ने दावा किया कि बिहार की जनता ने उन्हें पहले ही नकार दिया है और अब यूपी की जनता भी उन्हें स्वीकार नहीं करेगी। देश में लगातार मजबूत हो रही भाजपा केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा देश में लगातार मजबूत हो रही है। जनता का भरोसा पार्टी पर बढ़ता जा रहा है। उन्होंने पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणामों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा हर क्षेत्र में मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है और आने वाले समय में बेहतर प्रदर्शन करेगी। उत्तर प्रदेश के राजनीतिक परिदृश्य पर बोलते हुए निषाद ने कहा कि यूपी का विकास मॉडल पूरे देश के सामने एक उदाहरण है। उन्होंने बताया कि कानून-व्यवस्था, सड़क, बिजली और बुनियादी सुविधाओं के मामले में यूपी ने उल्लेखनीय प्रगति की है, जिससे जनता का विश्वास सरकार पर और मजबूत हुआ है। ‘लोगों को नियमों का पालन करना चाहिए’ वहीं, सड़क पर नमाज पढ़ने के मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हर कार्य के लिए निर्धारित स्थान होता है। लोगों को नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि धार्मिक गतिविधियों के लिए भी स्थान तय हैं और सभी को इसका सम्मान करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा। निषाद ने कहा कि विपक्षी दल जनता के मुद्दों से भटकाने की कोशिश करते हैं, लेकिन देश की जनता अब जागरूक हो चुकी है और विकास के नाम पर ही वोट करती है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *