किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड स्थित पौआखाली बाजार में श्रम विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। इस दौरान एक बाल मजदूर को मुक्त कराया गया। यह कार्रवाई मोहम्मद कासिम की दुकान पर बाल मजदूरी कराए जाने की सूचना पर की गई थी। विभाग ने बच्चे को मुक्त कराने के बाद कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। अपर थाना अध्यक्ष अंगत कुमार ने बताया कि किशनगंज श्रम विभाग और पौआखाली थाना पुलिस की टीम ने पौआखाली बाजार में अचानक छापेमारी की। इस दौरान कई दुकानों की जांच की गई। जांच के दौरान, पोस्ट ऑफिस के पास एक चिकन की दुकान में एक बच्चे से मजदूरी कराते हुए पाया गया। टीम ने तत्काल बच्चे को दुकानदार के चंगुल से छुड़ाया। बाल मजदूरी को लेकर लोग हुए सतर्क अंगत कुमार ने आगे बताया कि इस मामले में शनिवार शाम को पौआखाली थाना में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। पौआखाली पुलिस ने बताया कि थाना कांड संख्या 70/26 दर्ज किया गया है, फिलहाल मामले में अग्रतर कारवाई की जा रही है। वहीे इस कार्रवाई के बाद पौआखाली बाजार सहित आसपास के बाजारों में अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया है। बाल मजदूरी को लेकर लोग अब सतर्क हो गया है। वही कई स्थानीय लोगो ने बताया, इलाके के कई ईट भट्ठा में भी चोरी छुपे बाल मजदूरी करवाया जाता है जिसपर जाँच की जरूरत है। किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड स्थित पौआखाली बाजार में श्रम विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। इस दौरान एक बाल मजदूर को मुक्त कराया गया। यह कार्रवाई मोहम्मद कासिम की दुकान पर बाल मजदूरी कराए जाने की सूचना पर की गई थी। विभाग ने बच्चे को मुक्त कराने के बाद कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। अपर थाना अध्यक्ष अंगत कुमार ने बताया कि किशनगंज श्रम विभाग और पौआखाली थाना पुलिस की टीम ने पौआखाली बाजार में अचानक छापेमारी की। इस दौरान कई दुकानों की जांच की गई। जांच के दौरान, पोस्ट ऑफिस के पास एक चिकन की दुकान में एक बच्चे से मजदूरी कराते हुए पाया गया। टीम ने तत्काल बच्चे को दुकानदार के चंगुल से छुड़ाया। बाल मजदूरी को लेकर लोग हुए सतर्क अंगत कुमार ने आगे बताया कि इस मामले में शनिवार शाम को पौआखाली थाना में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। पौआखाली पुलिस ने बताया कि थाना कांड संख्या 70/26 दर्ज किया गया है, फिलहाल मामले में अग्रतर कारवाई की जा रही है। वहीे इस कार्रवाई के बाद पौआखाली बाजार सहित आसपास के बाजारों में अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया है। बाल मजदूरी को लेकर लोग अब सतर्क हो गया है। वही कई स्थानीय लोगो ने बताया, इलाके के कई ईट भट्ठा में भी चोरी छुपे बाल मजदूरी करवाया जाता है जिसपर जाँच की जरूरत है।


