नालंदा जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अनुसेवक, रात्रि प्रहरी, मुख्य रसोइया और सहायक रसोइया के रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। इन पदों पर बहाली के लिए काउंसिलिंग का कार्य सोमवार(25 मई) से बिहारशरीफ स्थित नालंदा कॉलेजिएट परिसर में शुरू किया जाएगा। समग्र शिक्षा डीपीओ मो. शाहनवाज ने बताया कि वर्ष 2022 और 2026 में इन पदों के लिए कुल 3996 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन जमा किया था, जिनकी काउंसिलिंग के लिए अब डेट निर्धारित कर दी गई है। अभ्यर्थियों की भारी संख्या को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारियां की गई है। काउंसिलिंग प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी बनाने के लिए नालंदा कॉलेजिएट परिसर में छह अलग-अलग टेबल बनाए गए हैं। प्रत्येक टेबल पर एक-एक अधिकारी और कर्मी को तैनात किया गया है, जो अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की बारीकी से जांच करेंगे। यह प्रक्रिया प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। अभ्यर्थियों से समय पर पहुंचे के निर्देश डीपीओ के अनुसार, 25 मई को अनुसेवक पद के लिए काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी। इसके बाद 26 और 27 मई रात्रि प्रहरी पद के अभ्यर्थियों के लिए तय की गई है, जबकि 29 मई को मुख्य रसोइया और सहायक रसोइया के पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अपने प्रमाणपत्रों की जांच करा सकेंगे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि काउंसिलिंग में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन के समय जमा किए गए दस्तावेजों की मूल प्रति साथ लाना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को अपने साथ ऑनलाइन आवेदन की प्रति, दो पासपोर्ट साइज फोटो, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, संबंधित पद के लिए अनुभव प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और सभी मूल प्रमाणपत्रों की स्व-अभिप्रमाणित कॉपी लेकर आना होगा। विभाग ने सभी आवेदकों को निर्धारित तिथि और समय पर पहुंचने का निर्देश दिया है। ताकि बहाली की प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी की जा सके। नालंदा जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अनुसेवक, रात्रि प्रहरी, मुख्य रसोइया और सहायक रसोइया के रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। इन पदों पर बहाली के लिए काउंसिलिंग का कार्य सोमवार(25 मई) से बिहारशरीफ स्थित नालंदा कॉलेजिएट परिसर में शुरू किया जाएगा। समग्र शिक्षा डीपीओ मो. शाहनवाज ने बताया कि वर्ष 2022 और 2026 में इन पदों के लिए कुल 3996 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन जमा किया था, जिनकी काउंसिलिंग के लिए अब डेट निर्धारित कर दी गई है। अभ्यर्थियों की भारी संख्या को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारियां की गई है। काउंसिलिंग प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी बनाने के लिए नालंदा कॉलेजिएट परिसर में छह अलग-अलग टेबल बनाए गए हैं। प्रत्येक टेबल पर एक-एक अधिकारी और कर्मी को तैनात किया गया है, जो अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की बारीकी से जांच करेंगे। यह प्रक्रिया प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। अभ्यर्थियों से समय पर पहुंचे के निर्देश डीपीओ के अनुसार, 25 मई को अनुसेवक पद के लिए काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी। इसके बाद 26 और 27 मई रात्रि प्रहरी पद के अभ्यर्थियों के लिए तय की गई है, जबकि 29 मई को मुख्य रसोइया और सहायक रसोइया के पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अपने प्रमाणपत्रों की जांच करा सकेंगे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि काउंसिलिंग में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन के समय जमा किए गए दस्तावेजों की मूल प्रति साथ लाना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को अपने साथ ऑनलाइन आवेदन की प्रति, दो पासपोर्ट साइज फोटो, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, संबंधित पद के लिए अनुभव प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और सभी मूल प्रमाणपत्रों की स्व-अभिप्रमाणित कॉपी लेकर आना होगा। विभाग ने सभी आवेदकों को निर्धारित तिथि और समय पर पहुंचने का निर्देश दिया है। ताकि बहाली की प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी की जा सके।


