बिहारशरीफ में 26 मई को लगेगा जॉब कैंप:युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, प्राइवेट कंपनी में 200 पदों पर होगी भर्ती; 25 हजार तक मिलेगी सैलरी

बिहारशरीफ में 26 मई को लगेगा जॉब कैंप:युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, प्राइवेट कंपनी में 200 पदों पर होगी भर्ती; 25 हजार तक मिलेगी सैलरी

नालंदा में बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का शानदार अवसर सामने आया है। 26 मई(मंगलवार) को संयुक्त श्रम भवन स्थित जिला नियोजनालय के ब्लॉक कैंपस में एक विशेष जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। जो सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक चलेगा। इस जॉब कैंप में टैलेंटकॉर्प सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड (Talentcorp Solutions Pvt.Ltd.) कंपनी हिस्सा ले रही है, जो ‘ट्रेनी’ (Trainee) के 200 पदों पर युवाओं की नियुक्ति करेगी। जिसके लिए 18 से 35 वर्ष की आयु के युवा आवेदन कर सकते हैं। 25 हजार तक मिलेगी सैलरी 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, डिप्लोमा और बीई/बीटेक पास उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 18,000 से 24,500 रुपए तक का वेतन दिया जाएगा, साथ ही कंपनी की ओर से बस और कैंटीन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। कार्य क्षेत्र लुधियाना या पुणे होगा। जिला नियोजन पदाधिकारी, मो. आकिफ वक्कास ने स्पष्ट किया है कि इस प्रक्रिया में नियोजनालय केवल एक सुविधा प्रदाता की भूमिका में है। नियोजन की शर्तों और अन्य संबंधित विषयों के लिए निजी क्षेत्र की कंपनी स्वयं जिम्मेदार होगी। विभाग ने अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं तक यह सूचना पहुंचाने के लिए स्थानीय समाचार पत्रों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार का आग्रह किया है, ताकि जिले के युवा इस अवसर का लाभ उठाकर रोजगार प्राप्त कर सकें। नालंदा में बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का शानदार अवसर सामने आया है। 26 मई(मंगलवार) को संयुक्त श्रम भवन स्थित जिला नियोजनालय के ब्लॉक कैंपस में एक विशेष जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। जो सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक चलेगा। इस जॉब कैंप में टैलेंटकॉर्प सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड (Talentcorp Solutions Pvt.Ltd.) कंपनी हिस्सा ले रही है, जो ‘ट्रेनी’ (Trainee) के 200 पदों पर युवाओं की नियुक्ति करेगी। जिसके लिए 18 से 35 वर्ष की आयु के युवा आवेदन कर सकते हैं। 25 हजार तक मिलेगी सैलरी 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, डिप्लोमा और बीई/बीटेक पास उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 18,000 से 24,500 रुपए तक का वेतन दिया जाएगा, साथ ही कंपनी की ओर से बस और कैंटीन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। कार्य क्षेत्र लुधियाना या पुणे होगा। जिला नियोजन पदाधिकारी, मो. आकिफ वक्कास ने स्पष्ट किया है कि इस प्रक्रिया में नियोजनालय केवल एक सुविधा प्रदाता की भूमिका में है। नियोजन की शर्तों और अन्य संबंधित विषयों के लिए निजी क्षेत्र की कंपनी स्वयं जिम्मेदार होगी। विभाग ने अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं तक यह सूचना पहुंचाने के लिए स्थानीय समाचार पत्रों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार का आग्रह किया है, ताकि जिले के युवा इस अवसर का लाभ उठाकर रोजगार प्राप्त कर सकें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *