मुजफ्फरपुर शहर में शनिवार देर शाम इलेक्ट्रिक सामान के व्यवसायी पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। ताबड़तोड़ चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल की पहचान खबड़ा निवासी गौरव कुमार के रूप में हुई है। घटना शहर के व्यस्त इलाके मोतीझील स्थित धर्मशाला चौक के पास की है। गौरव दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और अचानक चाकू से हमला कर दिया। बदमाशों ने सीने, गले के पास और पीठ पर कई वार किए। जिससे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। मौके पर जुटे राहगीरों और स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। शुरुआत में लोगों के बीच गोली मारने की चर्चा हुई, लेकिन बाद में स्पष्ट हुआ कि व्यवसायी पर चाकू से हमला किया गया है। पिता और भाई काम से बाहर गए थे सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस सक्रिय हो गई। नगर थानेदार जयप्रकाश सिंह सदर अस्पताल से लेकर एसकेएमसीएच तक घायल व्यवसायी के साथ मौजूद रहे। पुलिस ने समय पर इलाज सुनिश्चित कराने के लिए तत्परता दिखाई। जानकारी के मुताबिक घटना के समय गौरव का छोटा भाई और पिता समस्तीपुर के मुसरीघरारी में किसी काम से गए हुए थे। हमले की जानकारी मिलने के बाद दोनों तुरंत मुजफ्फरपुर लौटे। हालांकि, इस दौरान वे लगातार मोबाइल के जरिए पुलिस के संपर्क में बने रहे। पुरानी रंजिश में किया हमला परिजनों ने पुलिस को बताया है कि पुरानी दुश्मनी में गौरव पर जानलेवा हमला कराया गया है। नगर थानेदार जयप्रकाश सिंह ने बताया कि कुछ संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी मिली है और उनका लोकेशन ट्रेस किया जा रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है। एसकेएमसीएच में इलाज के बाद स्थिति में सुधार हुआ है और डॉक्टरों ने फिलहाल उन्हें खतरे से बाहर बताया है। मुजफ्फरपुर शहर में शनिवार देर शाम इलेक्ट्रिक सामान के व्यवसायी पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। ताबड़तोड़ चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल की पहचान खबड़ा निवासी गौरव कुमार के रूप में हुई है। घटना शहर के व्यस्त इलाके मोतीझील स्थित धर्मशाला चौक के पास की है। गौरव दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और अचानक चाकू से हमला कर दिया। बदमाशों ने सीने, गले के पास और पीठ पर कई वार किए। जिससे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। मौके पर जुटे राहगीरों और स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। शुरुआत में लोगों के बीच गोली मारने की चर्चा हुई, लेकिन बाद में स्पष्ट हुआ कि व्यवसायी पर चाकू से हमला किया गया है। पिता और भाई काम से बाहर गए थे सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस सक्रिय हो गई। नगर थानेदार जयप्रकाश सिंह सदर अस्पताल से लेकर एसकेएमसीएच तक घायल व्यवसायी के साथ मौजूद रहे। पुलिस ने समय पर इलाज सुनिश्चित कराने के लिए तत्परता दिखाई। जानकारी के मुताबिक घटना के समय गौरव का छोटा भाई और पिता समस्तीपुर के मुसरीघरारी में किसी काम से गए हुए थे। हमले की जानकारी मिलने के बाद दोनों तुरंत मुजफ्फरपुर लौटे। हालांकि, इस दौरान वे लगातार मोबाइल के जरिए पुलिस के संपर्क में बने रहे। पुरानी रंजिश में किया हमला परिजनों ने पुलिस को बताया है कि पुरानी दुश्मनी में गौरव पर जानलेवा हमला कराया गया है। नगर थानेदार जयप्रकाश सिंह ने बताया कि कुछ संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी मिली है और उनका लोकेशन ट्रेस किया जा रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है। एसकेएमसीएच में इलाज के बाद स्थिति में सुधार हुआ है और डॉक्टरों ने फिलहाल उन्हें खतरे से बाहर बताया है।


