सबैठवा में अगलगी से चार घर जल कर राख; नकद, जेवर और सामान भी नष्ट

सबैठवा में अगलगी से चार घर जल कर राख; नकद, जेवर और सामान भी नष्ट

भास्कर न्यूज|सिकटा कंगली थाना क्षेत्र के सबैठवा गांव में शनिवार की सुबह लगी भीषण आग में चार घर जलकर पूरी तरह राख हो गए। इस हादसे में डेढ़ लाख रुपए नगद समेत लाखों रुपए मूल्य का दैनिक उपयोगी सामान, जेवरात, बर्तन और बेटी की शादी के लिए खरीद कर रखा गया कीमती फर्नीचर जलकर नष्ट हो गया। अग्निपीड़ितों में शेबूल खाँ, वहाब खाँ, भूलन खाँ एवं बिंदा बैठा शामिल हैं। ​ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह करीब 9 बजे घर में खाना बनाने के दौरान अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के अन्य तीन घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए अपने स्तर से आग बुझाने का अथक प्रयास किया, जिससे बगल के अन्य घरों को जलने से बचा लिया गया।​ शेबूल खा की पत्नी सनतारा खातून ने बताया कि आगामी दो महीने बाद उनकी बेटी की शादी होने वाली थी। गरीबी में भी बेटी की शादी के लिए जमा किए गए डेढ़ लाख रुपए नगद, कीमती जेवरात, बर्तन, कपड़े और भारी मात्रा में फर्नीचर खरीद कर घर में रखा था। पल भर में ही शादी की सारी खुशियां और जीवन भर की कमाई जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कंगली थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और तुरंत इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर पहुंची दमकल गाड़ी और फायर कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। तब तक चारों घरों में रखा सब कुछ जल चुका था।​घटना की जानकारी मिलते ही मसवास पंचायत के मुखिया हरेंद्र दास, पैक्स अध्यक्ष मुकेश यादव, बीडीसी नंदकिशोर यादव समेत कई ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने पीडितों को ढाढ़स बंधाया और सीओ व स्थानीय प्रशासन से पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराने तथा उचित सरकारी मुआवजा देने की मांग की है।सीओ प्रिया आर्याणी ने बताया कि सूचना मिलते ही राजस्व कर्मचारी को घटनास्थल पर भेजा गया। पीडित परिवार को सरकारी सहायता प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। भास्कर न्यूज|सिकटा कंगली थाना क्षेत्र के सबैठवा गांव में शनिवार की सुबह लगी भीषण आग में चार घर जलकर पूरी तरह राख हो गए। इस हादसे में डेढ़ लाख रुपए नगद समेत लाखों रुपए मूल्य का दैनिक उपयोगी सामान, जेवरात, बर्तन और बेटी की शादी के लिए खरीद कर रखा गया कीमती फर्नीचर जलकर नष्ट हो गया। अग्निपीड़ितों में शेबूल खाँ, वहाब खाँ, भूलन खाँ एवं बिंदा बैठा शामिल हैं। ​ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह करीब 9 बजे घर में खाना बनाने के दौरान अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के अन्य तीन घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए अपने स्तर से आग बुझाने का अथक प्रयास किया, जिससे बगल के अन्य घरों को जलने से बचा लिया गया।​ शेबूल खा की पत्नी सनतारा खातून ने बताया कि आगामी दो महीने बाद उनकी बेटी की शादी होने वाली थी। गरीबी में भी बेटी की शादी के लिए जमा किए गए डेढ़ लाख रुपए नगद, कीमती जेवरात, बर्तन, कपड़े और भारी मात्रा में फर्नीचर खरीद कर घर में रखा था। पल भर में ही शादी की सारी खुशियां और जीवन भर की कमाई जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कंगली थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और तुरंत इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर पहुंची दमकल गाड़ी और फायर कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। तब तक चारों घरों में रखा सब कुछ जल चुका था।​घटना की जानकारी मिलते ही मसवास पंचायत के मुखिया हरेंद्र दास, पैक्स अध्यक्ष मुकेश यादव, बीडीसी नंदकिशोर यादव समेत कई ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने पीडितों को ढाढ़स बंधाया और सीओ व स्थानीय प्रशासन से पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराने तथा उचित सरकारी मुआवजा देने की मांग की है।सीओ प्रिया आर्याणी ने बताया कि सूचना मिलते ही राजस्व कर्मचारी को घटनास्थल पर भेजा गया। पीडित परिवार को सरकारी सहायता प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *