ओरछा पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, रामराजा सरकार के दर्शन किए:’कॉकरोच जनता पार्टी पर बोले- भाजपा ऐसे ट्रेंड्स को गंभीरता से नहीं लेती

ओरछा पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, रामराजा सरकार के दर्शन किए:’कॉकरोच जनता पार्टी पर बोले- भाजपा ऐसे ट्रेंड्स को गंभीरता से नहीं लेती

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शनिवार को धार्मिक नगरी ओरछा पहुंचे। उन्होंने यहां रामराजा सरकार मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद मीडिया से चर्चा करते हुए खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ जैसे ट्रेंड्स को गंभीरता से नहीं लेती। संगठनात्मक कारणों से एक माह आगे बढ़ी कार्यसमिति की बैठक प्रदेश अध्यक्ष ने शनिवार शाम को जानकारी दी कि भाजपा की आगामी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अब जुलाई माह में आयोजित की जाएगी। इससे पहले यह बैठक जून में प्रस्तावित थी, लेकिन संगठनात्मक व्यस्तताओं और विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के उद्देश्य से इसे एक महीने आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि जुलाई की बैठक में आगामी सांगठनिक विस्तार और भावी रणनीतियों पर चर्चा होगी। बोले- भाजपा इन ट्रेंड्स को विशेष गंभीरता से नहीं लेती सोशल मीडिया पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ जैसे ट्रेंड्स और उनसे जुड़ी लोकप्रियता पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए खंडेलवाल ने इसे सामान्य प्रक्रिया बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा इन ट्रेंड्स को विशेष गंभीरता से नहीं लेती है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर चीजें समय और परिस्थितियों के अनुसार ट्रेंड करती हैं, लेकिन पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं की जमीन पर की गई मेहनत और जनता के विश्वास से तय होती है। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मिले हेमंत खंडेलवाल ने ओरछा की आध्यात्मिक गरिमा का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका मुख्य कार्यक्रम छतरपुर और सागर क्षेत्र का था, लेकिन ओरछा आकर रामराजा सरकार के दर्शन का सौभाग्य मिला। उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से भी भेंट की। इस दौरान पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उनके साथ मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *